Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड का एकमात्र टाइप-1 डायबिटीज़ NGO देहरादून में खुला

उत्तराखंड का एकमात्र टाइप-1 डायबिटीज़ NGO देहरादून में खुला..

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में एकमात्र टाइप-1 डायबिटीज़ NGO द्वारा देहरादून में प्रदेश का पहला सामुदायिक केंद्र खोला गया और मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी जी रहीं, तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी रहे।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में एकमात्र टाइप-1 डायबिटीज़ NGO द्वारा देहरादून में प्रदेश का पहला सामुदायिक केंद्र खोला गया और मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी जी रहीं, तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी रहे। रतूड़ी ने डायबिटीज़ के साथ जी रहे नन्हे मुन्ने बच्चों को अनुशासन के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी और कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी वसीम अकरम ने भी टाइप 1 डायबिटीज़ से लड़ कर क्रिकेट जगत में एक ऊंचा नाम कमाया है तो आप भी एक अच्छी जीवनशैली के साथ सब कुछ हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रतूड़ी ने भी बच्चों तथा उनके परिजनों का हौसला बढ़ाया और अनुशासन को न केवल बच्चे बल्कि पारिवारिक स्तर पर लागू करने पर जोर दिया। रतूड़ी ने उदय संस्था की संस्थापक एवं अध्यक्ष रेखा नेगी, सचिव डॉ आशीष सेठी, गुंजन डोरा तथा सभी बच्चों के परिजनों को आस्वाशन दिया कि राज्य सरकार द्वारा जरुर ही हम इस पहल को हर संभव आगे बढ़ायेंगे ताकि डायबिटीज़ के साथ जी रहे हर बच्चे के जीवन को स्वस्थ और आसान बना सकें। आपको बता दें कि टाइप 1 डायबिटीज़ के साथ जी रहे बच्चों को एक दिन में 4 से 5 बार इंसुलिन इंजेक्शन लेना पड़ता है और 5 से 7 बार शुगर का स्तर चैक करना पड़ता है।

उदय संस्था की अध्यक्ष रेखा नेगी ने सरकार का बहुत आभार व्यक्त किया और बताया गया कि देश में सबसे पहले उत्तराखंड सरकार द्वारा यह ऐतिहासिक मुहिम चलाई गई है, जिसमें कि सभी टाइप 1 डायबिटीज़ वाले बच्चों को सरकारी अस्पताल द्वारा मुफ्त इंसुलिन उपलब्ध कराई जा रही है जो कि गरीब परिवारों के लिए बहुत ही राहतपूर्ण है।संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 150 से अधिक लोगों को डायबिटीज़ की शिक्षा एवं जागरूकता दी गई और लगभग 50 टाइप 1 डायबिटीज़ के बच्चों की मुफ्त Hba1c जांच, मुफ्त चिकित्सक परामर्श एवं आहार परामर्श कदी गई।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top