Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

शिकारियों ने 24 घंटे के भीतर गुलदार को किया ढेर…

शिकारियों ने 24 घंटे के भीतर गुलदार को किया ढेर...

शिकारियों ने 24 घंटे के भीतर गुलदार को किया ढेर…

सिल्ला बामण गांव में डेढ़ वर्षीय बच्ची को गुलदार ने बनाया था निवाला..

घटना के बाद गांव में शिकारियों की टीम की गई थी तैनात…

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत सिल्ला बामण गांव में आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने मार गिराया है। टीम की ओर से 24 घंटे के भीतर यह कार्यवाही पूरी की गयी। गुलदार को मारने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग का आभार जताया।

बता दें कि बीते शनिवार की सांय छः बजे के करीब सिल्ला बागण गांव में आंगन में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची रिषिका को गुलदार ने निवाला बना दिया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पास के जंगल से बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगाया और प्रसिद्ध शिकारी जाॅय हुकिल को तैनात किया गया। साथ ही वन विभाग ने ड्रोन कैमरे की भी मदद ली। नरभक्षी गुलदार को वन विभाग की टीम ने 24 घंटे के भीतर मार गिराया। सोमवार को वन विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को ढेर किया गया। वन विभाग ने अलग-अलग दो हिस्सों में टीमों को तैनात किया।

रविवार रात नरभक्षी गुलदार दुबारा उसी घर के आस-पास आया। इस दौरान शिकारी जाॅय हुकिल व उनके अन्य दो साथियों ने गुलदार पर गोली चलाई और गोलियां लगते ही गुलदार ने शिकारियों पर हमला करने की कोशिश की। इस स्थिति में शिकारियों ने गुलदार से अपनी जान बचाने के बाद गुलदार की ढूंढ खोज शुरू की। सुबह बारिश होने के कारण वन विभाग की टीम को दिक्कतें तो हुई, लेकिन करीब चार बजे गुलदार पास की झाड़ियों में दिखा।

इसके बाद जाॅय हुकिल व उनके साथियों ने मौके पर गुलदार को जाल में फंसाने की कोशिश की, लेकिन नाकामियां मिली। इसके बाद शिकारियों ने गुलदार पर गोलियां चलाकर ढेर कर दिया। गुलदार के ढेर होने के बाद क्षेत्र वासियों ने राहत की सांस ली। डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग और शिकारियों ने कड़ी मेहनत के बाद गुलदार को ढेर कर दिया है। गुलदार काफी बूढ़ा होने के कारण वह महिला और बच्चों को टारगेट कर रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे गुलदार को ढेर करना, निश्चित ही बड़ी सफलता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top