उत्तराखंड

केन्द्रीय हाईकमान से मिले दायित्वों पर जताई खुशी..

केन्द्रीय हाईकमान से मिले दायित्वों पर जताई खुशी..

रुद्रप्रयाग: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल को कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष व प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि केन्द्रीय हाईकमान ने जो फैसला लिया है, उससे मिशन 2022 को फतह करने में सफलता मिलेगी। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत राजनीति के पुरोधा हैं। इसलिए हाईकमान द्वारा उन्हें प्रचार कमेटी का अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। जिसका निर्वहन वे आसानी व सूझ-बूझ से कर सकते हैं।

 

कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि केन्द्रीय हाईकमान ने जो फैसला लिया है, उसका फायदा पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष, गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर पूर्व प्रमुख शन्त लाल शाह, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रणजीत रावत, सुरेन्द्र पुष्वाण, भूपाल सिंह बिष्ट, उदय सिंह चैहान, चैत राम सेमवाल, प्रदीप कुमार, कुन्दी लाल, कुवर सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, हरिकृष्ण गोस्वामी, माणिक लाल, दिनेश चन्द्र सेमवाल, राम दुलारी, शकुन्तला देवी, जयन्ती देवी, सूरजी देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए केन्द्रीय हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top