Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हर वर्ग के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका: शैलारानी..

हर वर्ग के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका: शैलारानी..

खेल विभाग ने किया जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन..

खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ..

 

 

 

 

 

 

खेल विभाग ने स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के अण्डर 16 बालकों की जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया

 

 

 

रुद्रप्रयाग। खेल विभाग ने स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के अण्डर 16 बालकों की जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में प्रतियोगिता का शुभारम्भ केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जीत के लिए शुभकामनायें दी।केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय सरकार खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कई योजनायें संचालित कर रही है।

 

उदीयमान खिलाड़ियाों के लिए खेल छात्रवृति, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने को लेकर खेल महाकुम्भ तथा अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के तहत कई क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हर वर्ग के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

जिला क्रीड़ाधिकारी महेशी आर्य ने बताया कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के अण्डर 16 आयु वर्ग के बालकों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें जनपद से आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इससे पूर्व खेल विभाग ने इसी आयु वर्ग में वालीबॉल एवं कबड्डी का 10 दिवसीय विश्ेाष आवासीय शिविर भी लगाया गया था

जिसमें प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रशिक्षकों से खेल की बारीकियां सीखीं। उद्घाटन मैच का शुभारम्भ रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने क्रिकेट प्रशिक्षक अरविन्द चौहान द्वारा डाली गई बॉल को हिट कर किया। इस अवसर पर क्रिकेट के प्रशिक्षक अरविन्द चौहान, खेल प्रशिक्षक मनोज चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी टीएस राणा, प्रतिभागी टीमें तथा अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top