Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की रची जा रही साजिश: खत्री.

संस्कृति को नुकसान पहुंचाने की रची जा रही साजिश: खत्री

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया परिवार प्रबोधन गतिविधि संगोष्ठी का आयोजन..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में परिवार प्रबोधन गतिविधि संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संयुक्त परिवार की उपयोगिता व संस्कार संस्कृति सभ्यता के संरक्षण पर जोर दिया गया। इस दौरान महिला और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कियाा।

अगस्त्यमुनि विकासखंड के बष्टी गांव में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह संघ चालक भजन सिंह खत्री ने कहा आज हमारी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने के लिए एक साजिश रची जा रही है। सभी सनातनी हिन्दू लोगों को आगे आकर संस्कृति की रक्षा करनी होगी। परिवार प्रबोधन प्रमुख कालिका प्रसाद सेमवाल ने कहा राष्ट्र की उन्नति में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

परिवार यदि खुशहाल है, तो देश भी खुशहाल होगा। परिवार की समृद्धि में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चे अपनी मां से संस्कार सीखते हैं और मां संस्कार की गंगोत्री होती है। कहा कि हमारे गांव संस्कार व संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित हैं। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह धिरवाण ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की एकता और अखंडता के लिए किए जा रहे कार्य पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन चुकी है।

इस अवसर पर अमर सिंह नेगी, मोहन सिंह भंडारी, भ्यूराज सजवाण, केएस नेगी, भूपेंद्र सिंह, दुर्लभ सिंह, महिला मंगल दल की अध्यक्षता राजेश्वरी देवी, कीर्तन मंडली की अध्यक्ष प्रीति भंडारी, वीरपाल सिंह भंडारी, कलम सिंह नेगी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कालिका प्रसाद सेमवाल ने किया।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top