Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पूर्वी चाका गांव को अगस्त्यमुनि से जोड़ने के लिए होगा ट्राली का निर्माण..

पूर्वी चाका गांव को अगस्त्यमुनि से जोड़ने के लिए होगा ट्राली का निर्माण..

जिला योजना से 25 लाख की लागत में लगाई जाएगी ट्राली..

रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधानसभा के विधायकों ने किया शिलान्यास..

 

 

 

 

 

पूर्वी चाका गांव को अगस्त्यमुनि नगर से जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर ट्रॉली निर्माण को लेकर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया।

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। पूर्वी चाका गांव को अगस्त्यमुनि नगर से जोड़ने के लिए मंदाकिनी नदी पर ट्रॉली निर्माण को लेकर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। जिला योजना से 25 लाख रूपए की लागत से बनने वाली इस ट्राली का निर्माण लोनिवि रुद्रप्रयाग द्वारा किया जायेगा, जिससे चाका समेत आस पास के दर्जन भर से अधिक छोटे गांवों को लाभ मिलेगा।

विधान सभा चुनाव से पूर्व रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने चाका गांव के ग्रामीणों से इस स्थान पर ट्राली लगाने का आश्वासन दिया था। भूमि पूजन के दौरान रुद्रप्रयाग विधायक ने कहा कि चाका गांव के लिए की गई पूर्व घोषणा आज साकार हो रही है, जिसके लिए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई है। वे शीघ्र इस स्थान पर पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजेंगे और अपने कार्यकाल पूर्ण होने से पहले पुल निर्माण की स्वीकृति का प्रयास करेंगे।

वहीं केदारनाथ विधायक ने भी अगस्त्यमुनि चाका पुल की मांग का समर्थन किया और कहा कि केदारनाथ आपदा में उनके द्वारा इस स्थान पर पुल निर्माण के लिए पांच करोड़ की स्वीकृति एलएंडटी कम्पनी के माध्यम से दिलाई गई थी, लेकिन तब कुछ लोगों के विरोध के कारण यह पैंसा वापस चला गया। उन्होंने स्थानीय जनता से आम सहमति बनाने की अपील की, ताकि शीघ्र पुल निर्माण किया जा सके। यह पुल केदारनाथ और रुद्रप्रयाग विधानसभा को जोड़ने में लाभकारी होगा।

साथ ही अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के विस्तारीकरण में संभावनाए बढ़ेंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा जिला योजना के तहत ट्राली के लिए धन स्वीकृत हुआ है, जिसका लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। भविष्य में दोनों विधायकों के सहयोग से जिला पंचायत जनता के लिए और भी बेहतर कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन हर्षवर्धन बेंजवाल ने किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान चाका रूचि देवी, पूर्व प्रधान उमा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा त्रिलोक सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष प्रधान संगठन विक्रम सिंह नेगी, जिला मंत्री भाजपा ओमप्रकाश बहुगुणा, सांसद प्रतिनिधि श्रीनंद जमलोकी, लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता जीतसिंह रावत, सहायक अभियन्ता संजीव सैनी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष जेपी सकलानी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल कोठियाल, हरिहर रावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top