Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा, चौकाने वाले रहे परिणाम..

रुद्रप्रयाग की दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा, चौकाने वाले रहे परिणाम..

रुद्रप्रयाग विधानसभा से चौधरी ने की 9528 वोट से जीत हासिल,.

केदारनाथ विधानसभा से 7544 वोटों से जीती शैलारानी रावत,

इस बार भी दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जिले के दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है। यहां रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चैधरी एवं केदारनाथ विधानसभा से शैलारानी रावत ने जीत का परचम लहराया है। रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने दूसरी बार जीत हासिल की, जबकि शैलारानी रावत भी दूसरी बार विधायक बनी हैं। इससे पहले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल करने में सफल रही और वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ी आशा नौटियाल के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर विभिन्न शहरों में विजय जुलूस निकाला।

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की शैलारानी रावत ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर पिछली बार हुई हार का बदला चुका दिया। शैलारानी रावत को कुल पड़े 58,417 वोटों में से 20,678 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी निर्दलीय कुलदीप रावत को 7,544 वोटों से हराया। वहीं निर्वतमान विधायक कांग्रेस के मनोज रावत अप्रत्याशित रूप से 12,005 वोटों के साथ तीसरे नम्बर पर खिसक गये। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा की शैलारानी रावत अप्रत्याशित रूप से चैथे नम्बर पर रही थी। वहीं कांग्रेस के मनोज रावत 13,906 वोट लाकर विजयी रहे थे। वहीं निर्दलीय कुलदीप रावत 13,037 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार के चुनाव में जहां शैलारानी रावत ने बड़ी छलांग लगाई, वहीं निर्दलीय कुलदीप रावत अपने पिछले आंकड़ों पर ही रह पाये। कांग्रेस के मनोज रावत इस बार अपना पिछला आंकड़ा भी नही छूं पाये। आम आदमी पार्टी के सुमंत तिवारी पूरा जोर लगाने के बाबजूद केवल 4567 वोट ही ला पाये। निर्दलीय प्रत्याशी देवेश नौटियाल ने चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति तो दर्ज की, मगर उसे वोट में परिवर्तित नहीं कर पाये। उन्हें मात्र 3008 वोट ही मिले। यूकेडी के गजपाल रावत को 735, सीपीआई के राजाराम सेमवाल को 679, निर्दलीय प्रत्याशी श्याम लाल चंद्रवार को 573, बद्रीश को 235, मनोज तिनसोला 264, कुलदीप सिंह को 757, रेखा देवी को 691, सूरज सिंह को 356 मत पड़े। वहीं 735 मत नोटा के पड़े, जबकि समाचार लिखे जाने पर 2758 पोस्टल वैलेट की गणना जारी थी

वहीं रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट पर भाजपा के भरत चैधरी ने 28,647 वोटो के साथ रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज कर कांग्रेस के प्रदीप थपलियाल को 9528 वोटों से करारी शिकस्त दी। प्रदीप थपलियाल को कुल 19,119 मत प्राप्त हुए। इस सीट पर कांग्रेस से बागी निर्दलीय चुनाव लड़े मातबर सिंह कंडारी को 4773 मतों से संतोष करना पड़ा। जबकि यूकेडी के मोहित डिमरी को 4570 वोट पड़े। सीपीआई सुधीर रौथाण को 664, आप के प्यार सिंह नेगी को 381, निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र प्रताप सिंह को 311, मोहित को 174, लक्ष्मण सिंह को 190, भगवती प्रसाद को 108, महावीर जगवाण को 401, सुधीर नेगी को 1216 मत पड़े। साथ ही 861 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। इस सीट पर कुल 61,415 मतदाताओं ने अपने मत प्रयोग किया था। दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अगस्त्यमुनि मैदान में आतिशबाजी की। रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चैधरी ने दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चैधरी ने अपनी जीत को पार्टी की जीत बताया। उन्होंने रुद्रप्रयाग की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिलोजान से भाजपा प्रत्याशी के लिए कार्य किया है, जिससे उनकी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जो कार्य पिछले कार्यकाल में छूट गये हैं, उन्हें पूरा किया जायेगा। सैनिक स्कूल, कृषि महाविद्यालय एवं घोलतीर में नर्सिंग काॅलेज निर्माण को लेकर कार्य किया जायेगा। केदारनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने अपनी जीत का श्रेय केन्द्र व राज्य सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें केदारनाथ बाबा का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top