उत्तराखंड

Uttarakhand Election Live Update- हम आपको दिखा रहे हैं उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों का लाइव नतीजा,बने रहिये हमारे साथ..

हम आपको दिखा रहे हैं उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों का लाइव नतीजा,बने रहिये हमारे साथ..

देखते रहिये लाइव अपडेट,,

 

 

 

विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। भाजपा बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। इसके बाद देहरादून स्थित भाजपा मुख्‍यालय पर समर्थकों ने जमकर होली खेली। इस दौरान समर्थकों ढोल पर नाचते और खुशियां मनाते नजर आए। बता दें कि प्रदेश में 70 सीटों के लिए के चरण में मतदान हुए थे। वहीं, चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूसों पर लगे प्रतिबंध के दिशानर्दिेशों में ढील देने का नर्णिय लेते हुए विजय जुलूसों पर प्रतिबंध वापस ले लिया है।

 

किच्छा विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ की जीत

किच्छा विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ की जीत हुई है। उन्हें कुल 48836 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी भाजपा राजेश शुक्ला को हार का मुंह देखना पड़ा है। उन्हें 38649 वोट मिले।
चकराता विधानसभा सीट से जीते नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह

चकराता : 9436 वोट कांग्रेस के प्रीतम सिंह जीते।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के प्रत्याशी प्रीतम सिंह चुनाव जीत गए हैं। उनकी सीधी टक्कर भाजपा के राम चरण नौटियाल से थी।

देहरादून: सात विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित, तीन का इंतजार

रायपुर : 30052 वोट से भाजपा के उमेश शर्मा काऊ जीते
डोईवाला : 29021 वोट से भाजपा के ब्रिजभूषण गैरोला जीते
देहरादून कैंट : 20822 वोट से भाजपा की सविता कपूर जीतीं
मसूरी : 15325 वोट से भाजपा के गणेश जोशी जीते
ऋषिकेश : 19057 वोट से भाजपा के प्रेमचंद अग्रवाल जीते
राजपुर रोड : 11163 वोट से भाजपा के खजान दास जीते
सहसपुर : 8355 वोट से भाजपा सहदेव पुंडीर जीते

गदरपुर विधानसभा सीट में कड़ी टक्कर के बाद जीते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

गदरपुर विधानसभा सीट में कड़ी टक्कर के बाद शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे चुनाव जीत गए हैं। भाजपा काे 52841 वोट मिले तो कांग्रेस के पाले में 51721 वोट आए हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का फर्क सिर्फ 1120 वोट रहा। आप के प्रत्याशी को मात्र 1769 वोट मिले।

 

बद्रीनाथ से कांग्रेस की जीत लगभग तय..

बद्रीनाथ से राजेंद्र भंडारी लीड बनाए हुए हैं। 12 राउंड के बाद कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी 12 से अधिक वोटों से आगे हो गए हैं। भंडारी की जीत तय मानी जा रही है।

कर्णप्रयाग और थराली से भाजपा की जीत लगभग तय।

बागेश्वर विधानसभा 14वां चरण-
रंजीत दास (कांग्रेस) 20070
चंदन रामदास (भाजपा) 32211
बसंत कुमार (आप) 16119
परिणाम: कांग्रेस के रंजीत दस 12141 मतों से हराकर भाजपा के चंदन रामदास विजयी हुए।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर अनुपमा रावत चुनाव जीतीं..

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर अनुपमा रावत चुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वानंद को हराया है।

धामी बोले- दो तिहाई बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

उत्तराखंड सीएम और भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा दो-तिहाई बहुमत से सरकार बना रही है। जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं भाजपा नित नए रिकॉर्ड बना रही है। मैं पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं कि मेरे जैसे सामान्य बैकग्राउंड वाले व्यक्ति को भी मौका दिया गया।

सितारगंज से सौरभ बहुगुणा की जीत..

सितारगंज से भाजपा के सौरभ बहुगुणा, 10938 वोटो से जीते। जबकि कांग्रेस के नवतेज पाल सिंह,कुल वोट 32416 ही समेट पाए

 

टिहरी की प्रताप नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार को हराया है।

 

उत्तराखंड की लैंसडाउन सीट पर इस बार सभी की नजर थी। दरअसल इस बार इस सीट से बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं चुनाव लड़ रही थीं। अनुकृति को राजनीति में लाने के लिए हरक का हाईवोल्टेज सियासी बवाल भी देखने को मिला था। लेकिन अब लग रहा है कि उस बवाल का भी कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार अनुकृति गुंसाईं का हार का मुंह देखना पड़ा है।

देहरादून की दस सीटों में से नौ पर भाजपा का कब्जा..

हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसांई की हार लगभग तय।

नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्या लगभग आठ हजार वोट से और भीमताल से भाजपा के राम सिंह कैड़ा 9800 मतों से चुनाव जीते।

कांग्रेस के प्रीतम सिंह ने जीती चकराता सीट।

धारचूला से चमोली तक सीटों का ऐसा है हाल..

धारचूला में 12 राउंड के बाद कांग्रेस 1244 वोट से आगे चल रही है।

डीडीहाट में 8 राउंड के बाद बीजेपी 840 वोट से आगे।

पिथौरागढ़ में 10 राउंड के बाद कांग्रेस 5629 वोट से आगे।

गंगोलीहाट में 11 राउंड के बाद बीजेपी 9538 वोट से आगे।

थराली के 11 राउंड बाद बीजेपी के भूपाल राम टम्टा 5732 से आगे।

कर्णप्रयाग से 11 राउंड के बाद बीजेपी के अनिल नौटियाल 3929 वोटों से आगे।

चमोली की तीन में से दो पर भाजपा तो एक पर कांग्रेस की बढ़त।

टिहरी की धनोल्टी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से 4622 मतों से आगे रहे। पोस्टल की गिनती जारी। सभी 14 राउंड की मतगणना पूरी।

श्रीनगर से धन सिंह जीते

डीडीहाट आठवें राउंड में भाजपा के बिशन सिंह चुफाल को 14637, कांग्रेस के प्रदीप पाल को 11053 वोट और निर्दलीय किशन भंडारी को मिले 13797 मत। भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार से 840 वोट आगे।

श्रीनगर से धन सिंह भी जीते।

केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत 7544 वोट से जीते। आधिकारिक घोषणा होना बाकी। शैलारानी को 20678 मत मिले हैं। जबकि निर्दलीय कुलदीप रावत को 13134 और कांग्रेस के मनोज रावत को 12 हजार से अधिक मत मिले हैं।

गंगोत्री सीट से अजय कोठियाल चुनाव हारे

उत्तराखंड चुनाव में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम कैंडिडेट बनाया था। AAP का दावा था कि वो उत्तराखंड में 10 से ज्यादा सीटें ला रही है लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। खुद पार्टी के सीएम कैंडिडेट अजय कोठियाल गंगोत्री सीट से चुनाव हार गए।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत चुनाव जीते

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत 23869 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा से था।

 

डोईवाला सीट से जीती भाजपा..

डोईवाला सीट से भाजपा प्रत्याशी ब्रिज भूषण गैरोला ने कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र जोशी को 28891 मतों के अंतर से हराया। भाजपा प्रत्याशी को 64158 और कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र गिन्नी को 35267 मत मिले।

जागेश्वर से भाजपा, द्वाराहाट और किच्छा सीट से कांग्रेस आगे..

जागेश्वर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुंजवाल पर भाजपा प्रत्याशी मोहन मेहरा ने बनाई 4704 वोटों की बढ़त। 11 राउंड पूरे। 5 राउंड शेष।

द्वाराहाट सीट पर कांग्रेस 670 वोट से आगे, दो राउंड शेष।

किच्छा विधानसभा सीट की 12 राउंड गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ 9973 वोटों से आगे, उन्हें 48327 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला को 38354 वोट मिले।

 

मदन कौशिक की धमाकेदार जीत 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्होंने हरिद्वार सीट से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को हराया है।

भाजपा के विनोद चमोली 8 हजार वोट से आगे
किच्छा में अंतिम 13वें की मतगणना के बाद कांग्रेश के तिलक राज बेहड़ को 48836 तथा भाजपा के राजेश शुक्ला को 38649 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी को 10187 वोटों से पछाड़ा।

अल्मोड़ा सीट पर रोचक मुकाबला

कपकोट विधानसभा का फाइनल वोट
भाजपा के सुरेश गढ़िया 4046 वोटों से कांग्रेस के ललित फर्स्वाण को हराकर चुनाव जीत चुके हैं।

सुरेश गढ़िया बीजेपी – 31275
ललित फर्स्वाण कांग्रेस – 27229
भूपेश उपाध्याय आप पार्टी – 3529

अल्मोड़ा सीट पर भाजपा कांग्रेस में रोचक मुकाबला, 11वें राउंड तक भाजपा को 794 वोट की बढ़त, 2 राउंड शेष। आखिरी में पोस्टल बैलेट साबित हो सकते हैं निर्णायक।

बागेश्वर विधानसभा 13वां चरण-
चंदन रामदास बीजेपी- 30113
रणजीत दास कांग्रेस- 17828
बसंत कुमार आप पार्टी- 15175
भाजपा के चंदन राम दास 12285 वोटों से आगे चल रहे हैं।

 

श्रीनगर सीट से भाजपा ने बनाई बढ़त

पोस्टल बैलेट में श्रीनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत ने गोदियाल पर बढ़त बनाई।

बागेश्वर विधानसभा 12वां चरण..

चंदन रामदास बीजेपी- 27888
रणजीत दास कांग्रेस- 16329
बसंत कुमार आप पार्टी- 14419
भाजपा के चंदन राम दास 11559 वोटों से आगे चल रहे हैं।

सोमेष्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्य 4940 वोट से जीतीं, उन्हें कुल 25260 वोट मिले। कांग्रेस राजेन्द्र बरकोटी-20320, उपपा किरन आर्या- 412 पीपीआडी दिनेश चंद्र- 149, सपा बलवंत आर्या- 88,आप हरीश चंद्र 567, निर्दलीय गोविंद लाल 192, मधुबाला 716, नोटा-995।

हरिद्वार जिले के भगवानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की ममता राकेश को 44666 वोट मिले। वही उनके देवर बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को39858 वोट मिले। ममता राकेश ने सुबोध राकेश को 4808 वोट से हराया।

 

खटीमा में भाजपा को तगड़ा झटका..

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी करारी शिकस्त। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।

कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल आगे

कर्णप्रयाग से बीजेपी के अनिल नौटियाल 9वें राउंड की गणना के बाद 183 मतों से आगे हो गए हैं।

नरेन्द्रनगर विधानसभा में सभी 13 राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा के सुबोध उनियाल 1668 वोटों से आगे। अब सिर्फ पोस्टल बैलेट के मतगणना बाकी।

हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के इंजीनियर रवि बहादुर ने 42172 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं भाजपा के सुरेश राठौर को 28796 वोट मिले। 13376 वोट से रवि बहादुर जीते।

सीएम धामी 7225 वोटों से पीछे..

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के नौवें चरण में भाजपा प्रत्याशी सीएम पुष्कर सिंह धामी को 4079 और कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 4372 वोट मिले। भाजपा को कुल 37254 और कांग्रेस को 44479 वोट मिले हैं। सीएम धामी 7225 वोटों से पीछे।

रुद्रपुर विधानसभा सीट की 11 राउंड गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा 14986 वोटों से आगे, उन्हें अब तक कुल 43320 वोट मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 28334 वोट मिले, निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को मिले 16,526 वोट।

 

केदारनाथ और रुद्रप्रयाग सीट का हाल

केदारनाथ विधानसभा के दसवें राउंड में
भाजपा 6103 वोट से आगे
शैलारानी रावत भाजपा:16481
कुलदीप रावत निर्दलीय :10378
मनोज रावत कांग्रेस:9488
सुमन्त तिवारी आप :4224

रुद्रप्रयाग विधानसभा 11वें राउंड के बाद

भाजपा 7891 वोट से आगे
भरत चौधरी भाजपा:23418
प्रदीप थपलियाल कांग्रेस:15527
मोहित डिमरी यूकेडी:4114
मातवर कण्डारी निर्दलीय:3686

 

 

चमोली अपडेट

बद्रीनाथ सीट पर भाजपा के महेंद्र भट्ट 161 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां सातवें राउंड की मतगणना पूर्ण हो गई है। थराली सीट पर भाजपा के भूपाल रामम टम्टा 4655 मतों से आगे है, जबकि कर्णप्रयाग में कांग्रेस के मुकेश नेगी 817 मतो से आगे चल रहे हैं।

किच्छा विधानसभा सीट की 10 राउंड गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ 9259 वोटों से आगे।

पिथौरागढ़ नौवें राउंड में भाजपा 22270, कांग्रेस 28338, कांग्रेस 6068 से आगे।

रुद्रपुर विधानसभा सीट की 10 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा 13795 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 39725 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 25930 वोट मिले हैं।

 

विकासनगर में भाजपा जीती, टिहरी में आगे

विकासनगर सीट से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने चुनाव जीता। मुन्ना सिंह चौहान को 39987 मत मिले। वहीं पूर्व मंत्री नवप्रभात को 35007 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी ने 4980 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया।

टिहरी विधानसभा में सभी 11 राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय 791 वोटों से आगे। अब सिर्फ पोस्टल बैलेट की मतगणना बाकी।

अल्मोड़ा की एक सीट छोड़ सभी पर भाजपा आगे
8वें राउंड में सीएम धामी 7 हजार वोटों से पीछे।

द्वाराहाट छोड़ अल्मोड़ा की हर विधानसभा में कांग्रेस पिछड़ी।

अल्मोड़ा सीट 10वां राउंड- भाजपा 1300 वोटों से आगे।

रानीखेत में भाजपा करीब 2700 वोट से आगे।

द्वाराहाट से कांग्रेस 643 वोट से आगे।

सोमेश्वर 12वां राउंड भाजपा करीब 9000 वोट से आगे।

जागेश्वर-आठवां राउंड कांग्रेस करीब 3500 वोट से पीछे।

गंगोत्री और भीमताल सीटों पर भाजपा का जश्न शुरू

गंगोत्री सीट पर 12वें राउंड के बाद
भाजपा-23648
कांग्रेस-16961
आप-4936
भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान 6687 मतों से आगे।

भीमताल नौवें राउंड के बाद कुल वोट
राम सिंह कैड़ा 19313
दान सिंह भंडारी 12241
लाखन सिंह नेगी 10775
मनोज.साह 4799
भीमताल विधानसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले भाजपा के प्रत्याशी राम सिंह कैड़ा ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाना शुरू किया।

कपकोट, काशीपुर और पौड़ी सीट का हाल
कपकोट विधानसभा का 12वां चरण-
सुरेश गढ़िया बीजेपी – 27487
ललित फर्स्वाण कांग्रेस – 23484
भूपेश उपाध्याय आप पार्टी – 2885
भाजपा के सुरेश गढ़िया 4003 वोटों से आगे चल रहे हैं।

काशीपुर के 10वें राउंड की गणना पूरी। बीजेपी के चीमा 8571 वोटों से आगे। चीमा को मिले 33187 वोट तो कांग्रेस को 24616 वोट मिले।

श्रीनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी धन सिंह 13वें राउंड में 705 वोट से आगे। गोदियाल हैं प्रतिद्वंद्वी। एक राउंड ईवीएम और पोस्टल बैलेट की गिनती शेष।

पौड़ी में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पोरी कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर से लगभग 4000 वोट से आगे। 11 राउंड हो गए। 1 राउंड शेष।

प्रतापनगर में कांग्रेस और सितारगंज में भाजपा आगे

प्रतापनगर विधानसभा में सभी 11 राउंड की मतगणना पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी 2433 वोटों से आगे। अब सिर्फ पोस्टल बैलेट की मतगणना बाकी है। वहीं घनसाली विधानसभा में सभी 12 राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा के शक्तिलाल शाह 10069 वोटों से आगे। पोस्टल बैलेट जुड़ना बाकी।

सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के नौवें और दसवें चरण की मतगणना पूरी हो गई। नौवें चरण में भाजपा के सौरभ बहुगुणा ने 3390 एवं कांग्रेस के नवतेजपाल सिंह ने 3978 वोट लिए। वहीं दसवें चरण की मतगणना में सौरभ बहुगुणा को 3310 एवं कांग्रेस के नवतेजपाल को 3651 बहुत मिले। सौरभ बहुगुणा को कुल 43096 एवं नवतेज को 32207 वोट मिले हैं। सौरभ 10889 वोटों से आगे हैं।

आठवां राउंड: जागेश्वर से पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल 4244 वोटों से पिछड़े।

अल्मोड़ा सातवें राउंड में भाजपा करीब 1300 वोट से आगे।

सल्ट से रणजीत रावत 4009 वोट से हारे, भाजपा में जश्न का माहौल। आधिकारिक घोषणा शेष। सल्ट से महेश जीना 3457 वोट से जीते। महेश जीना- 21897 कांग्रेस रणजीत सिंह रावत- 18440 बसपा भोले शंकर आर्या- 315 उपपा जगदीश चंद्र- 319 सपा भूपेंद्र सिंह- 118, उक्रांद राकेश नाथ- 1281, आप सुरेंद्र बिष्ट- 614, निर्दलीय ललित मोहन सिंह- 442 सुरेंद्र सिंह- 538, नोटा- 339

धर्मपुर विधानसभा सीट से पूर्व महापौर विनोद चमोली 3000 मतों से आगे चल रहे हैं दसवीं चक्र की गणना में विनोद चमोली को 32699 मत और प्रतिनिधि प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल को 29648 मत मिले हैं। इस सीट पर अब एक चक्र की गणना और बाकी है, ऐसे में भाजपा प्रत्याशी की जीत मानी जा रही है।

इन सीटों पर भाजपा की जीत तय
डीडीहाट सातवें राउंड में भाजपा 12621, कांग्रेस 9972, निर्दलीय 12208 मत, भाजपा 413 मतों से आगे।

चंपावत जिले में कांग्रेस और भाजपा ने बांटी एक-एक सीट। लोहाघाट से कांंग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी और चंपावत सीट से भाजपा के कैलाश चंद्र गहतोडी़ विजयी। बस अब औपचारिक घोषणा बाकी।

पिथौरागढ़ में 8 राउंड के बाद कांग्रेस 6044 वोट से आगे।

गंगोलीहाट में 9 राउंड के बाद बीजेपी 8645 वोट से आगे।

धारचूला आठवां राउंड भाजपा 12660, कांग्रेस 17019, कांग्रेस 4359 से आगे।

मसूरी विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चुनाव जीता। गणेश जोशी को 44383 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी प्रत्याशी गोदावरी थाली को 29194 मत मिले।

चकराता विधानसभा सीट को छोड़कर जिले की बाकी सभी 9 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर अग्रसर। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के वोट में भारी अंतर।

हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक की जीत तय। लगभग 15 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। जल्द होगी आधिकारिक जीत की घोषणा।

मसूरी, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ और टिहरी जिले का हाल
मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी जीते
राजपुर से भाजपा के खजनदास जीते
रायपुर से भाजपा के उमेश शर्मा जीते
डोईवाला से बृजभूषण गैरोला भी जीते
विकास नगर में भी भाजपा की जीत, मुन्ना चौहान जीते
सहसपुर में पहले कांग्रेस के आर्यन शर्मा काफी आगे थे लेकिन अब सहदेव पुंडीर 3 हजार से ज्यादा मतों से आगे, जीत निश्चित
ऋषिकेश में भी भाजपा की जीत तय

रुद्रप्रयाग विधानसभा आठवां राउंड
भाजपा 5240 वोट से आगे, भरत चौधरी भाजपा:17208 वोट
प्रदीप थपलियाल कांग्रेस:11968 वोट
मोहित डिमरी यूकेडी: 3366 वोट
मातवर कण्डारी निर्दलीय: 2540 वोट

केदारनाथ विधानसभा के नौवें राउंड में
भाजपा 5358 वोट से आगे
शैलारानी रावत भाजपा:14871 वोट
कुलदीप रावत निर्दलीय :9513 वोट
मनोज रावत कांग्रेस: 8553 वोट
सुमन्त तिवारी आप : 3966 वोट

टिहरी जिले का अपडेट
टिहरी जिले के 6 में से 5 सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस आगे। घनसाली में भाजपा के शक्तिलाल शाह 8002, देवप्रयाग में भाजपा के विनोद कंडारी 1963, नरेंद्रनगर भाजपा के सुबोध उनियाल 832, प्रतापनगर में कांग्रेस से विक्रम नेगी 2444, टिहरी में भाजपा के किशोर उपाध्याय 226, धनौल्टी भाजपा के प्रीतम पंवार 5434 वोट से आगे।
02:09 PM, 10-MAR-2022
काशीपुर सीट से भाजपा तो नानकमत्ता से कांग्रेस आगे
काशीपुर सीट पर आठवें चरण की मतगणना पूरी। भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा 10 हजार 870 वोट से आगे। कांग्रेस के नरेंद्र सिंह को मिले 19777 वोट तो चीमा को मिले 30647 वोट।

नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के नौवें चरण की मतगणना में कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा को 4220 एवं भाजपा के प्रेम सिंह राणा को 4474 मत मिले। कांग्रेस को कुल 42794 एवं भाजपा को 31373 वोट मिले हैं। गोपाल सिंह राणा अभी भी 11421 मतों से आगे।

भीमताल सातवें राउंड के बाद कुल वोट
राम सिंह कैड़ा 15510
दान सिंह भंडारी 9877
लाखन सिंह नेगी 6433
मनोज.साह 3187

पुष्कर सिंह धामी 6549 वोटों से पीछे..

यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल जीत के करीब पहुंचने पर समर्थकों के बीच पहुंच गए हैं।

डीडीहाट छठे राउंड में भाजपा 265 वोटों से आगे। भाजपा को 10668, निर्दलीय को 10403 और कांग्रेस को 8971 वोट मिले।

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के सातवें चरण में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी को 4279 एवं भुवन चंद्र कापड़ी को 5648 वोट मिले। भाजपा को कुल 28317 एवं कांग्रेस को 34866 वोट मिले। सीएम धामी 6549 वोटों से पीछे।

भगवानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश 9 राउंड के बाद लगभग 9000 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां से वह अपने देवर बसपा प्रत्याशी सुबोध राकेश को लगातार दूसरी बार पठकनी देती दिख रही हैं।

सितारगंज, जागेश्वर, अल्मोड़ा, रामनगर और रुद्रपुर में भाजपा आगे
सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के आठवें राउंड में भाजपा के सौरभ बहुगुणा को 3505 एवं कांग्रेस के नव तेजपाल सिंह को 4465 वोट मिले। अभी तक भाजपा कुल 36396 एवं कांग्रेस 24578 वोट ले चुकी है। सौरभ की 11818 वोटों से अभी भी बढ़त बरकरार है।

जागेश्वर पांचवा राउंड भाजपा 1770 वोट से आगे।

अल्मोड़ा सातवें राउंड में भाजपा 614 वोट से आगे।

रामनगर आठवें राउंड में भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट कांग्रेस से 4622 वोट से आगे भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट को 25580 बोर्ड कांग्रेस के मानसिंह पाल को 20958 मत मिले।

रुद्रपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिव अरोड़ा को 26065 मत मिले हैं, वहीं कांग्रेस की मीना शर्मा को 19812 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 6253 मतों से आगे चल रहे हैं।

चमोली पांचवा राउंड अपडेट
थराली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी 4012 वोटों से आगे।
बीजेपी – 12142
कांग्रेस – 8130

बद्रीनाथ विधानसभा – बीजेपी 247 वोटों से आगे।
भाजपा – 11482
कांग्रेस -11235

कर्णप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी 934 वोटों से आगे
कांग्रेस 10424
बीजेपी 9490

 

हरीश रावत की बेटी की जीत तय..

हरिद्वार ग्रामीण से कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद चुनाव लगभग हार चुके हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत की जीत लगभग तय है। हालांकि अभी तक चुनाव जीत की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन उनकी जीत लगभग 6000 वोट से तय हो गई है।

पुरोला सीट पर रोचक मुकाबला

सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के सातवें चरण में भाजपा सौरभ बहुगुणा को 3090 व कांग्रेस को 3940 वोट मिले। अब तक भाजपा 32891 और कांग्रेस 20113 वोट ले चुकी है। भाजपा 12778 वोटों से आगे।

पुरोला सीट पर रोचक मुकाबला, अब भाजपा ने बनाई बड़ी लीड

सत्ता पंसद नहीं करने के मिथक वाली पुरोला सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। पल-पल बदलते रूझानों में कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा आगे पीछे होते रहे। जिससे प्रत्याशी और समर्थकों की भी धड़कनें बढ़ी रही। सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस के मालचंद 714 वोटों से आगे चल रहे थे। चौथे राउंड में भाजपा के दुर्गेश्वर लाल ने 74 वोटों की बढ़त बनाकर मुकाबले में वापसी की। लेकिन वह फिर पांचवें राउंड में पीछे हो गए। लेकिन छठवें राउंड के बाद से दुर्गेश्वर ने मुकाबले में फिर वापसी की है और दस राउंड के बाद 5565 वोटों की लीड बनाए हुए हैं।

नकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के आठवें राउंड में कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा को 5778 एवं भाजपा के प्रेम सिंह राणा को 3348 वोट मिले हैं अभी तक कांग्रेस को 38574 एवं भाजपा को 26899 वोट पड़े। कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा 11675 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

कपकोट विधानसभा का दसवां चरण-

सुरेश गढ़िया बीजेपी – 23743
ललित फर्स्वाण कांग्रेस – 19491
भूपेश उपाध्याय आप पार्टी – 1993
भाजपा के सुरेश गढ़िया 4252 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी 4000 वोट से चल रहे पीछे

सितारगंज विधानसभा के छठे चरण में भाजपा के सौरभ बहुगुणा को 3886, कांग्रेस के नव तेजपाल सिंह को 4520, बसपा के नारायण पाल को 348 एवं आम आदमी पार्टी के अजय जयसवाल को 155 वोट मिले। अभी तक भाजपा को कुल 29801 कांग्रेस को 16173 आम आदमी पार्टी को 9445 एवं बसपा को 5226 वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा के सौरभ अभी भी 13630 वोटों से आगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक 8 राउंड की गिनती के बाद करीब 8 हजार वोटों से लीड कर आगे हैं। इससे भाजपाइयों में खुशी का माहौल बनने लगा है।

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के पांचवें राउंड में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी को 2908 कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 4702 वोट मिले। अभी तक भाजपा को 19979 और कांग्रेस को 24060 वोट मिले हैं। धामी चार हजार वोट से पीछे।

अपनी सीट नहीं बचा पाए हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के साथ ही अपनी नैया भी पार नहीं लगा सके और उन्हें 10 हजार से भी ज्यादा वोटों से करारी हार मिली है।

 

गदरपुर में कांग्रेस आगे..

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र की 10वीं राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा के प्रत्याशी अरविंद पांडे को 2348 कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को 4175 वोट मिले। अरविंद पांडे को कुल 46400 एवं प्रेमानंद महाजन 41841 मिले हैं। अरविंद पांडे 4571 वोटों से आगे।

जसपुर विधानसभा की 10 राउंड की गिनती पूरी। कांग्रेस प्रत्याशी आदेश सिंह चौहान 2899 वोट से आगे।

रुड़की में कांग्रेस विधायक यशपाल राणा भाजपा विधायक से 1715 वोटों से आगे निकले।

गंगोत्री सीट आठ राउंड के बाद भाजपा 6071 वोट से आगे।

धामी 2288 वोटों से पीछे

खटीमा विधानसभा क्षेत्र के चौथे राउंड में भाजपा के पुष्कर सिंह धामी को 4082, कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 5301 वोट मिले। अभी तक भाजपा प्रत्याशी धामी 17071 और भुवन कापड़ी 19328 वोट ले चुके हैं। धामी 2288 वोटों से पीछे।

अल्मोड़ा पांचवां राउंड कांग्रेस करीब 450 वोट से पीछे।
सल्ट पांचवां चरण कांग्रेस 396 वोट से पीछे।
जागेश्वर पांचवां राउंड कांग्रेस 1768 वोट से पीछे।
द्वाराहाट- कांग्रेस 1239 वोट से पीछे।
सोमेश्वर सातवां राउंड-कांग्रेस 3218 वोट से पीछे।
रानीखेत चौथा राउंड- कांग्रेस 1945 वोट से पीछे।

पिथौरागढ़ में भाजपा पिछड़ी
जसपुर विधानसभा की 10 राउंड की मतगणना भाजपा के अरविंद पांडे को 2348, कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन को 4175 वोट मिले। अरविंद पांडे 4571 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पिथौरागढ़ पांचवें राउंड में भाजपा 12274, कांग्रेस 15783, भाजपा 3509 मत से पीछे।

भीमताल तीसरे राउंड के बाद कुल वोट
राम सिंह कैड़ा 6888
दान सिंह भंडारी 4696
लाखन सिंह नेगी 2186

पौड़ी-

श्रीनगर विधानसभा सीट से धन सिंह रावत 345 से आगे

यमकेश्वर से रेनु बिष्ठ 2757 वोटो से आगे

चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज 2232 वोट से आगे

ऋतु खण्डूरी कोटद्वार से 4427 वोट से आगे

पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी 2051 वोट से आगे

लैंसडाउन से महंत दिलीप रावत 4824 वोट से आगे अनुकुर्ति गुसाईं पीछे

 

हरीश रावत व पुष्कर धामी पीछे..

– लालकुंआ सीट से भाजपा के डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट 9128 वोटों से हरीश रावत से आगे चल रहे हैं।
– खटीमा से पुष्कर सिंह धामी चार राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से 1000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
– किच्छा में सात राउंड के बाद कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ 564 भाजपा के राजेश शुक्ला से आगे चल रहे हैं।
– रुद्रपुर सीट से पांचवे चरण के बाद शिव आरोड़ा 6000 वोटों से कांग्रेस की मीना शर्मा से आगे चल रहे हैं।
– बाजपुर से दसवें राउंड के बाद कांग्रेस के यशपाल आर्य 3696 वोटों से आगे, भाजपा के राजेश कुमार पिछड़े।
– गदरपुर में नौ राउंड में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय 6339 वोटों से आगे चल रहे हैं।
– काशीपुर में चार राउंड के बाद त्रिलोक सिंह चीमा 8502 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र से आगे चल रहे हैं।
– जसपुर में कांग्रेस प्रत्याशी 4396 वोटों से भाजपा के शैलेंद्र मोहन सिंघल से आगे चल रहे हैं।
– सितारगंज में सौरभ बहुगुणा में 1500 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी नारायण पाल से आगे चल रहे हैं।
– रानीखेत में चार राउंड के बाद भाजपा 1900 वोट से आगे, कांग्रेस के करन महरा पीछे।
– बागेश्वर में भाजपा के चंदन रामदास 7687 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के बसंत कुमार 6777 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर।
– कपकोट में भाजपा के सुरेश गड़िया 3500 वोट से आगे चल रहे हैं।
– पिथौरागढ़ डीडीहाट सीट से तीसरे राउंड में बिशन सिंह चुफाल 1558 वोट से आगे
– गंगोलीहाट भाजपा 3445 वोटों से आगे चल रही है
– पिथौरागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर 1741 मतों से आगे चल रहे हैं।
– धारचूला में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी 4951 मतों से आगे चल रहे हैं।
– नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्य छठे में कांग्रेस संजीव आर्या से 5000 वोटों से आगे चल रही हैं।

सितारगंज से कांग्रेस के नवतेज आगे

सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में पांचवें राउंड में कांग्रेस के नवतेज पाल को 4967 व भाजपा के सौरभ बहुगुणा को 3339 वोट मिले। अभी तक सौरभ बहुगुणा को 25916 वोट, नवतेजपाल को 11453, अजय जायसवाल को 9290 एवं बसपा के नारायण पाल को 4878 वोट मिले हैं। सौरभ 14263 वोटों से आगे।

बाजपुर विधानसभा कि 10 राउंड की गिनती पूरी, कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य 3696 वोटों से आगे।

नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के छठे राउंड में कांग्रेस के गोपाल सिंह राणा को 5247 भाजपा के प्रेम सिंह राणा को 2465 वोट मिले। गोपाल सिंह राणा 9755 वोटों से आगे

पूर्व सीएम हरीश रावत 90 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़े..

उत्तराखंड के पूर्व सीएम 90,128 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आंकड़े देखते हुए उनका मुकाबले में वापस लौटना मुश्किल लगता है।

 

टिहरी जिले की छह में से चार विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे..

टिहरी जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 4 पर भाजपा आगे, दो पर कांग्रेस आगे। कांग्रेस नरेंद्रनगर और प्रतापनगर में आगे।

रुद्रपुर विधानसभा सीट पर 6000 वोटों से आगे चल रहे भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा। पांचवें चरण की मतगणना तक कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को 12876 तो भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिव अरोरा को 18736 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल को 8486 वोट मिले हैं।

बाजपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर। नवे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य 1350 वोटों से आगे। भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार पिछड़े।

हल्द्वानी कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में पसरा सन्नाटा।

उत्तराखंड में 42 सीटों पर भाजपा और 24 सीटों पर कांग्रेस आगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक फिर से आगे हो गए हैं। वह पांच राउंड की गिनती के बाद करीब ढाई हजार वोटों से लीड कर आगे हैं।

रुड़की में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के बेहद करीब पहुंचे कांग्रेसी प्रत्याशी यशपाल राणा।

केवल 214 वोटों के अंतर से चल रहे कांग्रेसी प्रत्याशी पीछे। आधा घंटा पहले भाजपा प्रत्याशी बनाए हुए थे करीब से 6 हजार वोटों की बढ़त। भाजपाइयों को बड़ा झटका।

अल्मोड़ा जिले में सल्ट छोड़ सभी सीटों पर भाजपा की बढ़त बरकार
जागेश्वर पांचवां चरण कुंजवाल 1462 वोटों से पीछे।
रानीखेत चौथे राउंड में कांग्रेस 1305 वोटों से पीछे।
अल्मोड़ा तीसरा राउंड-कांग्रेस 931 वोट से पीछे।
सल्ट छठे राउंड में-भाजपा 393 वोट से पीछे।
सोमेश्वर छठ राउंड-कांग्रेस 2842 वोट से पीछे।
द्वाराहाट-कांग्रेस 1250 वोट से पीछे

केदारनाथ और पौड़ी सीट का हाल

रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत सातवें राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत से 3852 वोट से आगे चल रही है।

केदारनाथ विधानसभा सातवें राउंड के बाद
भाजपा 3852  वोट से आगे
शैलारानी रावत भाजपा:11590
कुलदीप रावत निर्दलीय :7738
मनोज रावत कांग्रेस: 6479

पौड़ी
श्रीनगर विधानसभा सीट से धन सिंह रावत 345 से आगे
यमकेश्वर से रेनु बिष्ठ 2450 वोटो से आगे
चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज 2232 वोट से आगे
ऋतु खण्डूरी कोटद्वार से 2460 वोट से आगे
पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी 762 वोट से आगे

 

कांग्रेस ने 21 सीटों पर बनाई बढ़त

ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने 46 और कांग्रेस ने 21 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं अन्य की तीन सीटों पर बढ़त है।

खटीमा में सीएम धामी को पछाड़कर कांग्रेस के भुवन कापड़ी 1068 मतों से आगे..

खटीमा सीट से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर पूरे प्रदेश की निगाह है, लेकिन सीटों की दौड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीसरे चरण के बाद भारी मतों से पीछे चल रहे हैं। खटीमा में तीसरे चरण की मतगणना पूरी हो गई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 12,989 वोट मिले हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 14057 मत मिले हैं। जबकि तीसरे चरण तक कुल 203 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया है। आम आदमी पार्टी के कलेर को कुल 192 वोट मिले हैं। मतगणना के दौरान पहले चरण में भी मुख्यमंत्री धामी पीछे चल रहे थे। जबकि कहा जा रहा है कि दूसरे चरण में सीएम धामी आगे हो गए थे। ऐसे में अब तीसरे चरण में भी सीएम धामी पीछे हो गए हैं। फिलहाल मतगणना का कार्य जारी है।

लोहाघाट सीट पर 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी

लोहाघाट सीट कांग्रेस ने 10 साल बाद भाजपा से वापस ली। 6118 वोटों से जीते। उत्तराखंड में लोहाघाट विधानसभा का रिजल्ट आया सामने। लोहाघाट सें कांग्रेस की जीत हुई। कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी को 32,244 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्तयाल को 26,126 वोट मिले। कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी ने 6,118 वोटो सें जीत हासिल की।

हरीश रावत की बेटी बनाए हुए हैं बढ़त..

कांग्रेस नेता हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र से बढ़त बनाए हुए हैं।

 

बाजपुर में सात राउंड की गिनती पूरी

बाजपुर विधानसभा सीट पर 7 राउंड की गिनती पूरी। भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार अब सिर्फ 79 वोटों से आगे। उन्हें अब तक मिले 23416  वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य को मिले 23337 वोट।

 

गंगोत्री विधानसभा में चौथे राउंड की मतगणना पूरी

भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान 2454 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विजय पाल सजवाण से आगे चल रहे हैं, जबकि आप के सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल को चार राउंड में मात्र 1066 मत ही मिले हैं।

 

 

 

भाजपा चल रही इन सीटों पर  आगे

विकास नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान को बढ़त। छठे चरण की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 21784 मत मिले वहीं पूर्व मंत्री नवप्रभात को 18608 मत मिले।

राजपुर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक खजान दास आगे चौथे चरण की मतगणना में खजान दास के 16124 और कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार को 8995 मत मिले।

धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर चौथे चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली को 13778 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी को 12510 मत मिले।

छठे चरण की मतगणना के बाद रायपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ को 19900 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 15916 मत मिले।

लोहागढ़ सीट से कांग्रेस की जीत तय

काशीपुर विधानसभा सीट के तीसरे राउंड में त्रिलोक सिंह चीमा को 5681 वोट मिले हैं।

लोहाघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत तय। 11 चरण में कांग्रेस 5200 वोटों से आगे। अब सिर्फ 5 चरण में 17203 वोट गिने जाने हैं। कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी को अब तक 23728 और भाजपा के पूरन सिंह फर्त्याल को 18528 वोट मिले।

 

मदन कौशिक चल रहे पीछे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक चार राउंड की गिनती के दौरान करीब 300 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां से सतपाल ब्रह्मचारी  फिलहाल बढ़त बनाए हुए हैं।

गदरपुर विधानसभा सीट का पांचवे राउंड में अरविंद पांडे को मिले 3305 और कांग्रेस के प्रेमानंद महाजन को 5136 वोट पड़े। अरविंद को अब तक 27145 एवं प्रेमानंद महाजन को 20973 वोट मिले हैं, अरविंद पांडे 6172 वोटों से आगे चल रहे हैं।

हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा आगे..

जागेश्वर सीट तीसरा राउंड भाजपा 1708,  कांग्रेस 1190।

हरिद्वार ग्रामीण में चौथा राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद 1350 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पौड़ी जिले में एकमात्र श्रीनगर सीट में भाजपा पीछे चल रही है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और भाजपा प्रत्याशी धन सिंह रावत के बीच मुकाबला है।

खटीमा भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी दूसरे राउंड में 4876 व कांग्रेस के भुवन सिंह कापड़ी 3938 को वोट मिले। पुष्कर को अब तक 8861 और कापड़ी को 8870 वोट पड़े हैं।

गंगोलीहाट विधानसभा के दूसरे राउंड में भाजपा 2592, कांग्रेस1580, कांग्रेस 1012 से पीछे।

 

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 600 वोटों से आगे

बाजपुर विधानसभा सीट का पांचवा राउंड संपन्न। बाजपुर में यशपाल आर्य को पांचवें राउंड में 3660 व भाजपा के राजेश कुमार को 3252 वोट मिले यशपाल को कुल 14779 एवम भाजपा को 17534 मतदान हुआ है। राजेश कुमार 2755 वोटों से आगे चल रहे हैं।

श्रीनगर से कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष 600 वोट से आगे धन सिंह पीछे।

यमकेश्वर से रेनु बिष्ठ 1351 वोटों से आगे।

चौबताखाल से सतपाल महाराज 553 वोट से आगे।

ऋतु खण्डूरी कोटद्वार से 921 वोट से आगे।

पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी 592 वोट से आगे।

लैंसडाउन से महंत दिलीप रावत 1200 सो वोट से आगे अनुकुर्ति गुसाईं पीछे।

जसपुर विधानसभा सीट के चौथे राउंड में कांग्रेस के आदेश सिंह चौहान को 4665, भाजपा के शैलेंद्र मोहन सिंघल को 2954 वोट मिले। आदेश ने 801 वोटों से लीड पकड़ी।

कपकोट विधानसभा का चौथा चरण-
सुरेश गढ़िया बीजेपी – 9607
ललित फर्स्वाण कांग्रेस – 7061
भूपेश उपाध्याय आप पार्टी – 762
भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया 2546 मत से आगे

कालाढूंगी सीट से कांग्रेस के महेश शर्मा 452 वोट से आगे

गंगोलीहाट विधानसभा के दूसरे राउंड में कांग्रेस 2592, भाजपा1580, कांग्रेस 1012से आगे।

चमोली- कर्णप्रयाग सीट पर लगातार दूसरे राउंड में भी कांग्रेस के मुकेश नेगी आगे हैं, वे 1354 मतों से आगे है।

 

चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में कौन आगे

प्रतापनगर- कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी आगे
पुरोला में कांग्रेस के मालचंद
रायपुर में भाजपा के उमेश शर्मा काऊ
राजपुर रोड में भाजपा के खजानदास
रामनगर में कांग्रेस के महेंद्र सिंह पाल
ऋषिकेश में कांग्रेस के प्रेमचंद अग्रवाल
रुड़की में भाजपा के प्रदीप बतरा
रुद्रप्रयाग में भाजपा के भरत सिंह चौधरी
रुद्रपुर में कांग्रेस की मीना शर्मा
सहसपुर में कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा
सितारगंज में भाजपा के सौरभ बहुगुणा
सोमेश्वर में भाजपा की रेखा आर्य
श्रीनगर में कांग्रेस के गणेश गोदियाल
टिहरी में उत्तराखंड जन एकता पार्टी के दिनेश धनै
थराली में भाजपा के भूपाल राम टमटा
विकासनगर में भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान
यमकेश्वर में भाजपा की रेनू बिष्ट
यमुनोत्री में निर्दलीय संजय डोभाल
लैंसडौन में भाजपा के दिलीप सिंह रावत
लोहाघाट के कांग्रेस के कुशल सिंह अधिकारी
मंगलौर में बसपा सरबत करीम अंसारी
मसूरी में भाजपा के गणेश गोदियाल
नैनीताल में भाजपा की सरिता आर्य
नरेंद्रनगर में कांग्रेस के ओम गोपाल
पिरानकलियर में भाजपा के मुनीष सैनी
पिथौरागढ़ कांग्रेस के मयूख महर
कपकोट में भाजपा के सुरेश गढिया
कर्णप्रयाग में कांग्रेस के मुकेश नेगी
काशीपुर में भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा
खानपुर में निर्दलीय उमेश कुमार
किच्छा में कांग्रेस के तिलकराज बेहड़
लक्सर में बसपा के शहजाद
लालकुआं में भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट
गंगोत्री में भाजपा के सुरेश चौहान
घनसाली में भाजपा के शक्तिलाल शाह
हल्द्वानी में भाजपा के जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला
हरिद्वार में कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी
हरिद्वार ग्रामीण में भाजपा के यतीश्वरानंद
जसपुर के भाजपा के शैलेंद्र मोहन सिंघल
झबरेड़ा में कांग्रेस के वीरेंद्र कुमार
ज्वालापुर में भाजपा के सुरेश राठौर
देहरादून कैंट में भाजपा की सविता कपूर
देवप्रयाग में कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी
धनोल्टी में भाजपा के प्रीतम पंवार
धर्मपुर में कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल
डोईवाला में भाजपा के बृजभूषण गैरोला
द्वारहाट में भाजपा के अनिल सिंह साही
गदरपुर में भाजपा के अरविंद पांडेय
अल्मोड़ा में भाजपा के कैलाश शर्मा
बीएचईएल रानीपुर में कांग्रेस के राजवीर सिंह
बदरीनाथ में भाजपा के महेंद्र भट्ट
बागेश्वर में भाजपा के चंदनराम दास
बाजपुर में भाजपा के राजेश कुमार
भगवानपुर में कांग्रेस की ममता राकेश
चकराता में कांग्रेस के प्रीतम सिंह
कोटद्वार में भाजपा की ऋतु खंडूड़ी

सीएम पुष्कर धामी पीछे
सीएम पुष्कर सिंह धामी 1600 वोटों से चल रहे पीछे।

नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य चोथे राउंड में कांग्रेस के संजीव से लगभग 5000 वोटों से आगे चल रही हैं।

जसपुर विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान पहले नंबर पर।

रुद्रपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड में भाजपा के शिव अरोड़ा को 4589 कांग्रेस की मीना शर्मा को 2381 वोट में अब तक भाजपा 1766 वोटों से लीड कर रही है।

यमकेश्वर से भाजपा प्रत्याशी रेणु बिष्ट समर्थको के साथ। रेणु अभी 1700 वोट से आगे चल रही है। इसकी खुशी उनके चेहरे पर झलक रही है।

श्रीनगर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 1274 वोट से आगे धन सिंह पीछे।

यमकेश्वर से रेनु बिष्ठ 1700 वोटों से आगे।

चौबताखाल से सतपाल महाराज 1205 वोट से आगे।

ऋतु खंडूरी कोटद्वार से 2700 वोट से आगे।

पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी 500 वोट से आगे

लैंसडाउन से महंत दिलीप रावत 1200 सो वोट से आगे अनुकुर्ति गुसाईं पीछे

यमुनोत्री ने निर्दलीय उम्मीदवार आगे

रुद्रपुर में दूसरे राउंड में कांग्रेस की मीना शर्मा आगे, जबकि भाजपा के शिव अरोड़ा को 2993 और कांग्रेस की मीना शर्मा को 4019 वोट मिले।

राउंड दो में यमुनोत्री सीट से निर्दलीय संजय डोभाल आगे।

रायपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को भारी बढ़त प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ को 17505 और कांग्रेस प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट को 6385 मत मिले।

किच्छा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला 5 वोटों से आगे, कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ दूसरे नंबर पर।

नैनीताल तीसरा राउंड
सरिता आर्या 6020
संजीव आर्य 3220
हेम आर्य 422

 

सौरभ बहुगुणा आगे

सितारगंज सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे विधायक सौरभ बहुगुणा कांग्रेस से आगे। सितारगंज दूसरे राउंड में भाजपा के सौरभ बहुगुणा आगे।

सहसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा को करारा झटका। कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन शर्मा भाजपा प्रत्याशी की तुलना में 10000 मतों से आगे चल रहे हैं आर्यन शर्मा को 25763 और भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर को 15800 मत मिले हैं। भाजपा के लिए इसे करारा झटका माना जा रहा है।

पुष्कर सिंह धामी चल रहे पीछे

खटीमा विधानसभा सीट पर सीएम पुष्कर धामी पहले राउंड में 935 वोट से कांग्रेस के भुवन कापड़ी से पीछे।

 

पौड़ी जिला
श्रीनगर सीट-
कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा से 763 वोट आगे
कोटद्वार में भाजपा कांग्रेस से 2400 से आगे
यमकेश्वर में भाजपा व 2709 से आगे
पौड़ी में भाजपा कांग्रेस से आगे।
लैंसडौन में भाजपा कांग्रेस से आगे।
चौबट्टा खाल भाजपा कांग्रेस से आगे

मसूरी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी 4000 मतों से आगे चल रहे हैं दूसरे चरण की मतगणना पूरी होने पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को 9255 वहीं पर स्वयं भी प्रत्याशी गोदावरी था अपनी को 4714 मत मिले हैं।

सहसपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन शर्मा 5300 मतों से आगे चल रहे हैं तीसरे चरण की मतगणना में आर्यन शर्मा को 15874 मत मिले हैं जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी भाजपा की सहदेव पुंडीर को 10501 मत मिले।

खटीमा विधानसभा सीट पर सीएम पुष्कर धामी पहले राउंड में 935 वोट से कांग्रेस के भुवन कापड़ी से पीछे।

जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों कि पहले चरण की मतगणना में आम आदमी पार्टी 500 का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है आम आदमी पार्टी प्रत्याशी तो अब तक कुल मिलाकर 10 विधानसभा सीटों में कुल 1500 मत मिले हैं।

चमोली- कर्णप्रयाग सीट पर कांग्रेस के मुकेश नेगी 919 मत से आगे।

रामनगर दूसरा राउंड-
बीजेपी 3557, कांग्रेस 2324, संजय नेगी 1198, हेम भट्ट 123, अब्दुल गफ्फार 13, चिंताराम 22, राकेश चौहान 18, शिशुपाल रावत 149, श्वेता मासीवल 338, मोहसिन खान 27, जगदीश पांडे 6,
नोटा-65
कांग्रेस 2448 से आगे।

बाजपुर विधानसभा सीट पर तीन राउंड गिनती में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार लगातार आगे।

हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद 3 राउंड की काउंटिंग के बाद करीब 4000 वोटों से लीड लेकर आगे चल रहे हैं

हरिद्वार ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद 3 राउंड की काउंटिंग के बाद करीब 4000 वोटों से लीड लेकर आगे चल रहे हैं

पांच बड़ी सीटों का हाल
धारचूला विधानसभा
भाजपा – 1713
कांग्रेस – 3244

डीडीहाट विधानसभा
भाजपा -1955
कांग्रेस -1283
निर्दलीय-1776

पिथौरागढ़ विधानसभा
भाजपा -2661
कांग्रेस – 2956

गंगोलीहाट विधानसभा
भाजपा – 2961
कांग्रेस -1873

केदारनाथ सीट
शैला रानी रावत 3356
कुलदीप रावत 2118
मनोज रावत 1200

इन सीटों पर भाजपा आगे
गदरपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पांडे को मिले 5551 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद महाजन को मिले 3642 वोट।

लालकुआं विधानसभा सीट पर मैं भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने बढ़त बनाई है। इसमें मोहन सिंह बिष्ट को 5372 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के हरीश रावत को 2659 वोट मिले हैं। कुल वोट 8579

गंगोलीहाट विधानसभा से पहले राउंड में भाजपा 2961, कांग्रेस 1873 मत, कांग्रेस प्रत्याशी 1088 मत से पीछे।

बाजपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार आगे, जबकि आप प्रत्याशी सुनीता तमता दूसरे नंबर पर ,कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल आर्य तीसरे नम्बर पर।

डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गौरेला गैरोला प्रत्याशी 25 मतों से आगे चल रहे हैं।

देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 सीटों पर भाजपा को बढ़त जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे।

भगवानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश 3 राउंड के बाद करीब 3400 वोटों से आगे चल रही हैं।

कपकोट सीट का हाल
देहरादून की चकराता शाहपुर धरमपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों को फिलहाल पहले चरण में बढ़त। वहीं विकास नगर रायपुर राजपुर कैंट मसूरी जैसी सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे हैं।

केदारनाथ विधानसभा में भाजपा 1600 वोट से आगे।

डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गौरेला गैरोला प्रत्याशी 25 मतों से आगे चल रहे हैं

देहरादून की 10 विधानसभा क्षेत्रों में 6 सीटों पर भाजपा को बढ़त जबकि 4 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे

कपकोट विधानसभा का द्वितीय चरण-
सुरेश गढ़िया बीजेपी – 4586
ललित फर्स्वाण कांग्रेस – 3714
भूपेश उपाध्याय आप पार्टी – 611
भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया 872 वोटों से आगे हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top