Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मौसम खुलते ही केदारनाथ के लिए दौड़े तीर्थयात्री..

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने किए बाबा के दर्शन..

बुधवार को 15 हजार से अधिक तीर्थयात्री हुए केदारनाथ रवाना..

केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 1 लाख 15 हजार पार..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग: तीन दिनों तक हुई बारिश के बाद बुधवार को मौसम खुलने से तीर्थयात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ जाने के लिए तीर्थयात्री विभिन्न पड़ावों में रूके हुए थे। जैसे ही मौसम साफ हुआ, तीर्थयात्री सोनप्रयाग पहुंचने लगे और केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। बुधवार सुबह प्रशासन की ओर से 15 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा गया। इस दौरान रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग के बीच हाईवे के कई जगहों पर यात्रियों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा। इधर, बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भी बाबा केदार के दर्शन किए।

बता दें कि मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद तीन दिनों तक पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों में जमकर बारिश हुई। ऐसे में प्रशासन की ओर से केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक लगाई गई और तीर्थयात्री जगह-जगह फंसे रहे। इस दौरान रात के समय तीर्थयात्रियों को रहने और खाने की काफी समस्या पैदा हुई। बुधवार को मौसम खुलते ही और चटक धूप आने पर तीर्थयात्रियों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई और वे यात्रा पर निकले। यात्रा खुलते ही तीर्थयात्री जगह-जगहों से यात्रा के लिए निकले। ऐसे में केदारनाथ हाईवे के कई जगहों पर राजमार्ग के संकरा होने से यात्रियों को जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।

 

इस दौरान दो से तीन किमी तक लम्बा जाम लग गया और यात्री खासे परेशान रहे। वहीं दूसरी पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भी बाबा केदार के दर्शन किए। तीर्थ पुरोहितों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसका समाधान का भरोसा पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया।
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि बुधवार सुबह मौसम खुलने पर 15 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। इसके अलावा हेली सेवा के जरिये भी तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। अब तक केदारनाथ पहुंचने वालों का आंकड़ा 1 लाख 15 हजार के पार हो चुका है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top