Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मेले के उद्घाटन को लेकर सीएम को दिया निमंत्रण..

मेले के उद्घाटन को लेकर सीएम को दिया निमंत्रण..

 

 

 

रुद्रप्रयाग: आगामी 28 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक तल्लानागपुर चोपता के चांदधार में चलने वाले पांच दिवसीय तल्लानागपुर औद्योगिक विकास कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए महोत्सव समिति की बैठक अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक मे पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए अनेक प्रस्ताव पारित किये गये। निर्णय लिया गया कि पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निमंत्रण दिया जायेगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव में संस्कृति विभाग की ओर से साहब सिंह रमोला, आंकाक्षा रमोला, हेमा नेगी करासी व पम्मी नवल द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जायेगी। महोत्सव में फोटो व वीडियोग्राफी जयकृत सिंह नेगी की ओर से की जायेगी तथा महिला मंगल दलों के लिए रस्सा कस्सी तथा नव युवक मंगल दलों के लिए बाली बाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव में सभी विभागों द्वारा स्टाॅल लगाकर ग्रामीणों व काश्तकारों को कृषक उपकरण रिहायती दरों पर देने के साथ प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष गोकुल लाल टम्टा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, उप कोषाध्यक्ष पंचम नेगी, मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह बत्र्वाल, बृज सिंह नेगी, देवेश्वरी देवी, अंजना देवी, जयवीर सिंह, हरेन्द्र सिंह, जीतराज,रणवीर सिंह सहित पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top