बिग ब्रेकिंग- पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में वाहन दुर्घटना ग्रस्त, पांच की मौत, दो घायल..
रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत..
उत्तराखंड: थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। हादसे में रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रिटायर ब्रिगेडियर विनोद चंद रुद्रप्रयाग में पूजा अर्चना कर पिथौरागढ़ लौट रहे थे। हादसा सुबह 6:00 बजे हुआ है। मृतकों में दो नेपाली पुरोहित भी शामिल हैं।