Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज, फैसला आज..

किसके सिर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज, फैसला आज..

राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, सात लोग हैं मुख्यमंत्री की रेस में शामिल..

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज सोमवार को होने जा रहा हैं। भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में आज मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे।

 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज सोमवार को होने जा रहा हैं। भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में आज मुख्यमंत्री का फैसला हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे। वहीं, आज ही प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे।विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालांकि ताज किसके सिर सजेगा, सस्पेंस अभी भी बरकरार है। आपको बता दे कि बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम सोमवार दोपहर को देहरादून पहुंच जाएंगे। इसके अलावा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत प्रदेश के सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद और नवनिर्वाचित विधायक बैठक में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री पद के लिए इन नामों की चर्चा..

नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी आदि नाम चर्चाओं में हैं।

23 मार्च को हो सकता है शपथ ग्रहण..

बता दे कि विधायक मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाएगा। 23 मार्च को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शपथ ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार 22 मार्च को देहरादून में झंडा जी का मेला है, इस कारण कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को देखते हुए 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह करने की तैयारी चल रही है।

शाह के घर पर हुआ नई सरकार के गठन पर मंथन..

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें नई सरकार के गठन पर मंथन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के नाम और कैबिनेट को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के नेताओं के साथ नई सरकार के गठन पर विस्तार से चर्चा की। जिसमें मुख्यमंत्री के नाम और कैबिनेट में मंत्रियों को लेकर बात हुई। करीब एक घंटे चली बैठक में उत्तराखंड के चुनाव और आगामी रणनीति पर गहन मंथन किया गया। साथ ही नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह पर भी चर्चा हुई।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top