उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे के पास खाई में गिरा ट्रक दो की मौत, चार घायल, कई लापता..

यमुनोत्री हाईवे के पास खाई में गिरा ट्रक दो की मौत, चार घायल, कई लापता..

11 लोग थे ट्रक में सवार..

 

 

 

 

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन यहां सड़क हादसों की खबर सामने आ जाती हैं। खासतौर पर पहाड़ों से ज्यादा सड़क हादसों की खबर सुनने को मिल रही हैं। आज भी एक ऐसी ही खबर सामने आयी हैं। जहां यमुनोत्री हाईवे के पास डामटा से नौगांव की तरफ स्थान रिखाऊ खड्ड के पास एक ट्रक के खाई में गिर गया। वाहन में लगभग 11 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमे 2 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 4 लोग घायल हैं। हादसे में घायल चार लोगों को 108 सेवा से सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया है। वही अन्य लोग लापता है। डामटा पुलिस मौके पर हैं। बडकोट एसडीआरएफ एवं नैनबाग व नौगांव से 108 सेवा को मौके के लिए रवाना किया गया है। अन्य लोग लापता हैं। खोज एवं बचाव कार्य जारी है। यमुनोत्री हाईवे के पास हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति का शव निकाला गया है। जबकि एक शव गाड़ी के नीचे दबा है। वहीं चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अन्य लापता लोगों की ढूंढ खोज की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top