उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव पूर्व स्थानांतरण के खेल में उलझी सरकार: नेगी..

विधानसभा चुनाव पूर्व स्थानांतरण के खेल में उलझी सरकार: नेगी..

ट्रांसफर के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार को दिया जा रहा बढ़ावा..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने राज्य की भाजपा सरकार पर स्थानांतरण के नाम पर बड़े घपले का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से राज्य में विकास के नाम पर जनता के साथ बड़ा धोखा किया गया और अब आगामी विधानसभा चुनाव में आचार संहिता लगने में कुछ ही दिन रह गए हैं तथा सरकार ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। अधिकारियों से मनमाफिक पोस्टिंग के नाम पर मोटी रकम भी वसूली जा रही है।

यहां जारी विज्ञप्ति में पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नेगी ने कहा कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं तार-तार हो गई हैं और अधिकारियों को उनके पसंद के हिसाब से तैनाती का गोरखधंधा सरकार की आड़ में चलाया जा रहा है। नेगी ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों की तैनाती स्थल बदलने से घोटालों पर पर्दा पड़ने वाला नहीं है और इससे राज्य सरकार जनता का ध्यान नहीं भटका सकती। कहा कि आने वाले समय में भाजपा सरकार के साथ मिलकर भ्रष्टाचार व घपले करने वाले अधिकारी पाक साफ नहीं बच सकते।

 

सरकार के इस प्रकार के प्रकरणों का भांडा फोड़ने के लिए कांग्रेस लगातार सरकार की नीतियों की मुखालफत करती रहेगी और जो अधिकारी चुनाव पूर्व चुपचाप बड़े घरों को अंजाम देकर निकल गए हैं। वह भी जो ना समझे, वे पाक साफ चले गए। जल्द ही राज्य में सत्ता परिवर्तन होने के बाद ऐसे अफसरों को भी बेनकाब किया जाएगा।

 

नेगी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय है। इसलिए भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की हदें लांघने के लिए सभी प्रकार के हथकंडों को अपनाने के लिए आमदा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जितना भी पर्दा डालने की कोशिश करेगी, लेकिन उसके यह घपले छुपने वाले नहीं है और कांग्रेस पार्टी जनता के बीच इन घपलों को जोर-शोर से उठाएगी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top