उत्तराखंड

विधानसभा सत्र- पहले दिन सदन में पेश हुए 10 विधेयक और 5440 करोड़ का अनुपूरक बजट..

विधानसभा सत्र- पहले दिन सदन में पेश हुए 10 विधेयक और 5440 करोड़ का अनुपूरक बजट..

 

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 29 नवंबर से शुरू हो गया है। जो 5 दिसंबर तक चलेगा। राज्य सरकार के पदों पर महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण से संबंधित उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 सहित दस विधेयक पहले दिन सदन में पेश किए गए।

 

 

 

उत्तराखंड: विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल यानी 29 नवंबर से शुरू हो गया है। जो 5 दिसंबर तक चलेगा। राज्य सरकार के पदों पर महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण से संबंधित उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 सहित दस विधेयक पहले दिन सदन में पेश किए गए। विधेयक बुधवार यानी आज पास होंगे।

वहीं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सीएम धामी ने 5440.43 करोड़ का पूरक बजट भी पेश किया। वहीं, प्रदेश सरकार धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून ला रही है। संस्कृति व धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया। इस विधेयक में सामूहिक धर्मपरिवर्तन का दोष सिद्ध होने पर 10 साल की गैरजमानती सजा का प्रावधान किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top