उत्तराखंड

यहां निसंतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए करती है प्रार्थना..

यहां निसंतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए करती है प्रार्थना..

नागनाथ वीर क्षेत्रपाल मंदिर में लगता है तोषी मेला..

 

 

 

रुद्रप्रयाग:  पूर्वी बांगर क्षेत्र के आराध्य देव भगवान नागनाथ मंदिर में अनंत चतुर्दशी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर निसंतान दंपतियों ने संतान प्राप्ति के लिए रात्रिभर जागरण किया। जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर स्थित भगवान नागनाथ मंदिर में अनंत चतुर्दशी के पर्व पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी।

पूर्वी बांगर के डांगी, बक्सीर, भुनालगांव, खोड़, मथ्यागांव एवं उछोला के आराध्य भगवान नागनाथ का विशेष धार्मिक महत्व है। हर वर्ष अनंत चतुर्दशी को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होती है।

इस मौके पर गोविंद राम ध्यानी, दौलत राम भट्ट, आत्माराम ध्यानी, नंदी राम ध्यानी, उदय राम भट्ट, पुरूषोत्तम ध्यानी, सूर्यमणि ध्यानी, सूर्यमणि भट्ट, प्रेमदत्त ध्यानी ने कहा कि हर वर्ष यहां पर तोषी मेले का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर दूर-दूर से निसंतान दंपति संतति के लिए यहां पहुँचते हैं और रात्रिभर जागरण करते हैं। भगवान नागनाथ अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते। उन्हें फल जरूर देते हैं। जो भी भक्त यहां आस्था के साथ आते हैं, उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

 

 

 

उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने भी नागनाथ मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वह जब भी नागनाथ भगवान की शरण में आते हैं तो उन्हें ऊर्जा मिलती है। उन्होंने नागनाथ भगवान से सभी क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि मान्यता है कि जब पाण्डव जुए में अपना सारा राज-पाट हारकर वन में कष्ट भोग रहे थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें अनन्त चतुर्दशी का व्रत करने की सलाह दी थी। धर्मराज युधिष्ठिर ने अपने भाइयों तथा द्रौपदी के साथ पूरे विधि-विधान से यह व्रत किया तथा अनन्त सूत्र धारण किया। अनन्त चतुर्दशी-व्रत के प्रभाव से पाण्डव सब संकटों से मुक्त हो गए।

 

इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि प्रदीप राणा, ओपी ध्यानी, मंगल सिंह नेगी, सज्जन सिंह नेगी, पूर्वी बांगर विकास समिति अध्यक्ष आरती भंडारी, एसएस भंडारी, रमेश भट्ट, पूर्व प्रधान उमेद सिंह नेगी, प्रेमदत्त ध्यानी, विनोद ध्यानी, दिवाकर ध्यानी, प्रधान डांगी संध्या देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उम्मेद सिंह, प्रधान भुनालगावँ कैलाश बैरवान, प्रधान बक्सीर पिंकी देवी, प्रधान मथ्या गावँ सज्जन सिंह नेगी, उछोला प्रधान सौकार सिंह, जितेंद्र ध्यानी, देवी प्रसाद, रमेश भट्ट, शैलेन्द्र प्रसाद, महेंद्र ध्यानी, नागेंद्र प्रसाद, चंद्र प्रकाश ध्यानी, हरीश ध्यानी, विकास भट्ट, विकास ध्यानी, सुधाकर ध्यानी, मनीष ध्यानी, नरेंद्र ध्यानी, आयुष भट्ट, प्रदीप भट्ट, संदेश भट्ट, गौरव भट्ट, दिव्यांशु भट्ट, दिव्यांशु ध्यानी सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top