उत्तराखंड

गंगानगर में स्कूली छात्रों को दी पोक्सो एक्ट जानकारी..

गंगानगर में स्कूली छात्रों को दी पोक्सो एक्ट जानकारी..

 

रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय अगस्त्य पब्लिक स्कूल गंगानगर, अगस्त्यमुनि में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए सचिव एवं सिविल जज (सीडि) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनामिका सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा आदि कानूनी जानकारी दी गयी। इसके अलावा उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है।

 

उन्होंने उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी और बताया कि हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, तभी अधिकारों का उल्लंघन होने की दशा में हम उसके विरुद्ध आवाज उठा सकते हैं। इसके अलावा शिविर में उपस्थित सिविल जज (जूडि) अनुराग त्रिपाठी एवं सिविल जज (जूडि) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट वाह्य न्यायालय ऊखीमठ रोहित पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं गिरफ्तारी के प्रावधानों के संबंध में जागरूक किया गया। रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती यशोदा खत्री ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, कन्या भूण हत्या आदि विधिक प्रावधानों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एमसी रमोला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top