उत्तराखंड

तिवारी को मिल रहा केदार घाटी में अपार समर्थन..

तिवारी को मिल रहा केदार घाटी में अपार समर्थन..

 

 

गुप्तकाशी: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंक चुका है। सभी राजनैतिक पार्टियां और नेता वोटरों को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। उत्तराखंड के गढ़वाल-कुमाऊं के सभी 13 जिलों में 14 फरवरी को मतदान होना तय हुआ हैं। इसी के चलते सभी पार्टियों के पास अपने प्रचार-प्रसार के लिए बहुत कम समय बचा हुआ हैं।

 

सभी नेता अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में इस बार केदारनाथ विधानसभा एक हॉट सीट बनकर सामने निकल रही हैं। जहां भाजपा, कांग्रेस, आप, उक्रांत और कई निर्दलीय प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। और सभी नेता अपने अपने क्षेत्रों में समर्थकों के साथ प्रचार प्रसार में जोरों से लगे हुए हैं।

 

केदारनाथ विधानसभा से आम आदमी पार्टी ने सुमंत तिवारी को मैदान में उतारा हैं। बता दे कि सुमंत तिवारी बीते लम्बे समय से राजनीति में काफी सक्रिय हैं। और वर्तमान में रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर हैं। तिवारी भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र भ्रमण में लगे हुए हैं। जहां क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा हैं।

 

एक युवा नेता होने के कारण क्षेत्रवासी खुलकर उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना हैं कि अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती हैं। तो वाकई केदारघाटी में विकास की लहर एक अलग ही चरम पर देखने को मिलेगी। एक युवा नेता होने के साथ ही तिवारी जी ने केदारघाटी में लगातार जनता के बीच रहकर कार्य करते रहे हैं , चाहे वो देवस्थानम बोर्ड भंग करने या स्थनीय अन्य मुद्दे हो, तिवारी जी सदैव केदारघाटी की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं। और उनकी आवाज को आगे बढ़ाते रहे हैं।

 

तिवारी भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपने जिला पंचायत उपाध्यक्ष की उपलब्धियों और आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे कर्नल अजय कोठियाल की कार्यशैली को जनता के सामने पेश कर रहे हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड की गारंटी योजनाओं से जनता को रूबरू करवा रहे हैं। और क्षेत्रवासियों की जन समस्याओं को सुन रहे हैं।

स्थनीय लोगों का कहना हैं कि सुमन्त तिवारी अपने क्षेत्र के मुद्दों के लिए हमेशा आवाज उठाते आये हैं। यहां तक कि कोरोनाकाल में आर्थिक परेशानी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए क्षेत्र में हर समय आगे रहे, और निर्धन लोगों हेतु खाद्य सामग्री भी वितरित करते रहे हैं। कोरोनाकाल की इस मुश्किल घड़ी में किसी भी जरूरतमंद को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए उन्होंने रुद्रप्रयाग जनपद की जनता को यह संदेश दिया कि राशन सम्बन्धी कोई भी समस्या हो तो उसके निदान हेतु वे स्वयं या दूर संचार के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। हर प्रकार से वो गरीब, निर्धन लोगों की मदद को तैयार रहते हैं। गरीब,असहाय कन्याओं के विवाह के लिए भी तिवारी जी द्वारा हरसंभव मदद की जाती हैं।

तिवारी जी का कहना हैं कि जिस तरह से क्षेत्र भ्रमण के दौरान केदारनाथ विधानसभा के लोगों का सहयोग, सम्मान और साथ मिल रहा हैं। साथ ही क्षेत्रवासी अपने अपने क्षेत्र की जन समस्याओं से उन्हें अवगत करवा रहे हैं। ठीक उसी प्रकार मैं क्षेत्र वासियों को आश्वासन दिलाता हूँ कि केदारनाथ विधानसभा में आम आदमी पार्टी को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलते ही क्षेत्र की तमाम समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। साथ ही आप पार्टी ने राज्य नवनिर्माण का जो सपना देखा है ,उसे वो पार्टी के साथ मिलकर जरुर पूरा करेेंगे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top