उत्तराखंड

कार्यकर्ताओं ने लिया उक्रांद को मजबूत करने का संकल्प..

ब्लॉक अधिवेशन में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, कमल रावत बने अध्यक्ष..

मयाली बाजार में निकाली गई रैली..

 

 

जखोली। उत्तराखंड क्रांति दल के जखोली ब्लॉक अधिवेशन में दल को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर ब्लॉक कार्यकारिणी, ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ, ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ, ब्लॉक किसान प्रकोष्ठ एवं जिला आईटी प्रकोष्ठ का गठन किया गया। साथ ही मयाली बाजार में सरकार के खिलाफ उक्रंाद कार्यकर्ताओं ने जोरदार रैली निकालकर नारे लगाए।

मयाली बाजार में सम्पन्न हुए ब्लॉक अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल ने कहा कि हम सभी को मिलजुलकर दल को मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिये अभी से कमर कसनी होगी। केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली ने कहा कि उक्रांद का विचार जन-जन तक पहुँचाना हरेक कार्यकर्ता का है। कार्यकारी अध्यक्ष बलबीर चैधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत चैहान ने कहा कि आज पहाड़ का अस्तित्व खतरे में है। इसे बचाने के लिए उक्रांद को मजबूत करना जरूरी है। संचालन करते हुए उक्रांद के निवर्तमान प्रदेश युवा महासचिव सुबोध नौटियाल ने कहा कि प्रदेश में सशक्त भू कानून, मूल निवास, गैरसैंण राजधानी की लड़ाई उक्रांद लड़ रहा है। इस लड़ाई में जनता का सहयोग चाहिए।

 

निर्वतमान उपाध्यक्ष सूरत झिंकवान, निवर्तमान महामंत्री राय सिंह रावत, महिला प्रकोष्ठ की भूतपूर्व अध्यक्ष सीमा चैहान ने कहा कि अधिवेशन में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि अब लोग बदलाव चाहते हैं। उक्रांद नेत्री सरला खण्डूड़ी, निवर्तमान युवा अध्यक्ष दिनेश बर्तवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष मयाली प्रेम प्रकाश कोठारी ने कहा कि उत्तराखण्ड के बेहतर भविष्य के लिए उक्रांद का सत्ता में आना जरूरी है। उक्रांद युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। हर कार्यकर्ता को संगठन के साथ चलकर इसे आगे ले जाने का काम करना है। उक्रांद की मजबूती के लिए इसके विचार को फैलाना है।

 

 

 

इन मौके पर ब्लॉक कार्यकारिणी गठित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष कमल रावत, महामंत्री सूर्या नेगी, रमेश पंवार, करण रावत, जयवास भट्ट, उपाध्यक्ष विजेंद्र ममगाईं, विशन सिंह, दिनेश राणा, अरुण पंवार, मंगत खत्री, जगदीश गोदियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश बिष्ट, संगठन मंत्री देवानंद भट्ट, मुंसी राणा, कुलदीप कैंतुरा, पंकज दुमागा, गौतम जोशी, प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी राकेश बिष्ट, प्रमोद बिजवान, विजय रावत, दिनेश रावत, शैलेन्द्र ध्यानी, रोहित कंडारी, वेणी भट्ट, युद्धवीर कंडारी को दी गई। ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष का दायित्व आजाद पंवार, महामंत्री दीपक राणा, पुष्पेंद्र राणा, गजेंद्र कंडारी, उपाध्यक्ष हिमांशु रावत, हिमांशु चैहान, सचिन भट्ट, संगठन मंत्री सुनील बिष्ट, अनिल रावत, सतेंद्र रावत, अमित पंवार, दिग्विजय राणा, मनोज ममगाईं, मनोज राणा, संजय राणा, प्रचार मंत्री पंकज पंवार, लक्ष्मी भट्ट, प्रमोद पंवार, प्रवक्ता अरविंद सेमवाल, सोशल मीडिया प्रभारी प्रिंस पंवार एवं अनसूया प्रसाद को दिया गया।

 

ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रमिला देवी, महामंत्री प्रेमा देवी, गीता देवी, शशि देवी, मधु ध्यानी, उपाध्यक्ष अनीता रावत, संगठन मंत्री के पद पर सुशीला देवी को नामित किया गया। ब्लॉक किसान प्रकोष्ठ में अध्यक्ष महावीर नेगी, उपाध्यक्ष गुमान रावत, मिरान कप्रवान, संगठन सचिव संदीप सिंह, बलवंत सिंह, मातबर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला आईटी प्रकोष्ठ में अध्यक्ष अनिल राणा, महामंत्री सुमित कठैत, राकेश कप्रवान, कमलेश भट्ट, दीपक पंवार, संगठन सचिव ऋतिक बुटोला, रजनीश सकलानी, नवीन रावत, प्रदीप कुमार, सचिव पंकज राणा को जिम्मेदारी दी गई। न्याय पंचायत अध्यक्ष कोट बांगर मकान मेंगवाल, कंडाली संदीप बिजवान, डांगी भरदार नरेंद्र नेगी, जवाड़ी प्रेम सिंह पंवार, सौंराखाल अनिल राणा, स्यूर बांगर देवी ध्यानी, बष्टा बडमा विनोद नेगी को नामित किया गया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top