उत्तराखंड

देहरादून के कारगी में छात्रा पर फायर झोंकने वाले युवक की हुई पहचान..

देहरादून के कारगी में छात्रा पर फायर झोंकने वाले युवक की हुई पहचान..

स्कूल में विवाद की कहानी भी आ रही सामने…

 

 

 

 

 

 

 

 

देहरादून में सरेआम छात्रा पर फायर झोंकने के दुस्साहसी युवकों में से एक की पुलिस ने पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार आरोपी के शहर छोड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस स्थिति में पुलिस की चार टीमें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर रवाना की गई हैं।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: देहरादून में सरेआम छात्रा पर फायर झोंकने के दुस्साहसी युवकों में से एक की पुलिस ने पहचान कर ली है। जानकारी के अनुसार आरोपी के शहर छोड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस स्थिति में पुलिस की चार टीमें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर रवाना की गई हैं। घटना को स्कूल और कोचिंग सेंटर के बीच किसी अनबन से जोड़कर अधिकारी भी स्थिति की जांच कर रहे हैं। आपको बता दे कि मंगलवार शाम नौवीं कक्षा की एक छात्रा कोचिंग से लौट रही थी। तभी कारगी क्षेत्र के शिवालिक एन्क्लेव में युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया था। हालांकि, लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए युवक का हाथ पकड़कर ऊपर की ओर कर दिया।

इससे फायर लड़की को न लगकर ऊपर हवा में हो गया। इस घटना में लड़की को चोट नहीं आई थी। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी का कहना हैं कि युवकों के बाहर भागने की आशंका है। पुलिस युवकों का रूट जानने के लिए सीसीटीवी कैमरों का सहारा ले रही है। इसी क्रम में कॉलोनी और इसके आसपास के 50 से ज्यादा कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल चुकी है।

इस घटना से दुस्साहसी युवकों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर खुलकर सवाल खड़ा कर दिया है। युवक पैदल ही थे या फिर किसी वाहन से आए थे। यह जानकारी भी अभी तक नहीं मिल सकी है। विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस ने पहले ही हाई अलर्ट पर रहने का ऐलान कर दिया था. हालांकि, इस दुस्साहस ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top