Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

ब्रह्म मुहूर्त में खुले चतुर्थ केदार के कपाट..

ब्रह्म मुहूर्त में खुले चतुर्थ केदार के कपाट..

श्रद्धालुओं ने किए भगवान शिव के मुख के दर्शन..

 

 

 

 

 

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधी विधान से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में पांच बजे खोल दिए गए हैं। उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ मंदिर बुग्यालों के मध्य स्थित है।

 

उत्तराखंड: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधी विधान से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में पांच बजे खोल दिए गए हैं। उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ मंदिर बुग्यालों के मध्य स्थित है। गोपेश्वर के समीप सगर गांव से जंगल और बुग्यालों से होते हुए 24 किलोमीटर की लंबी पैदल दूरी पार करते हुए रुद्रनाथ मंदिर जाया जा सकता है। बुधवार को दोपहर बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली ने रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश किया। कपाट खुलने के दौरान लगभग 400 श्रद्धालु रुद्रनाथ पहुंचे हुए हैं। बता दे कि रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के मुख के दर्शन होते हैं।

वही इस बार रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना का जिम्मा आचार्य पंडित हरीश भट्ट को सौंपा गया है। वहीं आज द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद छह माह तक धाम में ही आराध्य की पूजा होगी। बाबा मद्महेश्वर की चल उत्सव विग्रह डोली अपने अंतिम रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंच गई थी।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top