राशिफल

आज इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, राशिफल 19 मई 2022..

आज इन राशि के जातकों को होगा धन लाभ, राशिफल 19 मई 2022..

 

 

 

 

 

 

राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

 

मेष- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किंतु आर्थिक जीवन एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाकर चलें। कार्यक्षेत्र पर चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलेंगी सोचे हुए सभी काम समय पर पूर्ण भी होंगे। व्यापारिक मामलों से कार्यशैली में कुछ बदलाव करने सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा तनाव से मुक्ति मिलेंगी। परिवार में सुख शांति रहेंगी किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बन सकती है।

वृषभ- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी ।कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा पद, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। अटके हुए हैं व्यापारिक सौदे आपके अनुरूप चलेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मिथुन- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।कार्यक्षेत्र में हैं आपकी कुशलता के चलते सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे मान सम्मान की वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों से छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जो फायदेमंद रहेंगी। खर्चों की अधिकता रहेंगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों बढ़ सकती है स्वास्थ्य का ख्याल रखें। छात्रों के लिए समय बेहतर है इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रह सकता है । मन में दुविधा रहेंगी । कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच समझकर विचार करें जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं अच्छा होगा अपना काम किसी को न सौंपे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है खानपान पर नियंत्रण रखें।

सिंह- आज आपको पूर्व में चल रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा बनेंगे जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगी। पुराने जानकारों की सहायता से व्यापारिक मसले हल होंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । राजनीति से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या- सेहत से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होंगी।स्वयं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया सबको प्रभावित करेंगा। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। टीवी, मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक है।

तुला- आज का दिन आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। शरीर में आलस्य बना रह सकता है ।कार्यक्षेत्र में काम का बोझ महसूस करेंगे फिर भी निरंतर प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी । आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। बेरोज़गारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक मामलों में खींचकर पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक- आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ।कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के चलते समय पर काम पूरा करने की चुनौती रहेंगी। नए दायित्व भी मिल सकते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर है आय के नए स्रोत बनेंगे। धन लाभ होगा। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी आज का दिन शानदार रहेगा। समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

धनु- आज आपको सभी कार्य करने में मेहनत अधिक लगेगी ।आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा आय में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी योजना पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यापारिक गतिविधियों से रुकावटें दूर होंगी सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे।

मकर- आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन आगमन के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मनचाही जगह पर स्थान परिवर्तन हो सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। शत्रु पक्ष परास्त होगा।

कुंभ- आज का दिन भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य समय पर पूरे होंगे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यावसायिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर है काम में बढ़ोतरी होगी समय की कमी के चलते कुछ काम अटक सकते हैं किंतु धन लाभ अवश्य होगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें पेट से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं खान पान पर कंट्रोल करें। समाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आजकल दिन बेहतर अवसर लेकर आएगा।

मीन- मानसिक तनाव दूर होंगे आपका कोई बड़ा काम आसानी से बन जाएगा जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी सभी कार्य समय पर पूरे होंगे।करियर में नए बदलाव भी आ सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है धनलाभ के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेंगी। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी । घर परिवार में सुख शांति रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top