Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए घोड़े-खच्चर व डंडी-कंडी का शुल्क तय..

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए घोड़े-खच्चर व डंडी-कंडी का शुल्क तय..

घोड़े खच्चरों का अधिकतम रेट 4300 निर्धारित..

डंडी-कंडी का अधिकतम 18 हजार निर्धारित..

 

 

 

 

 

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए घोड़े खच्चर और डंडी कंडी के लिए चमोली जिला पंचायत ने शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। घोड़े खच्चरों का अधिकतम रेट 4300 और डंडी-कंडी का अधिकतम 18 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए घोड़े खच्चर और डंडी कंडी के लिए चमोली जिला पंचायत ने शुल्क निर्धारित कर दिया गया है। घोड़े खच्चरों का अधिकतम रेट 4300 और डंडी-कंडी का अधिकतम 18 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। बता दे कि गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब की दूरी करीब 19 किमी है। तीन किमी गोविंदघाट से पुलना तक सड़क मार्ग से जाया जाता है।

 

वहां से 10 किमी पर प्रमुख यात्रा पड़ाव घांघरिया और फिर छह किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर हेमकुंड साहिब स्थित है। इस दुर्गम चढ़ाई को चढ़ने के लिए असहाय, बुजुर्ग या अन्य यात्री घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी का सहारा लेते हैं। इसके लिए जिला पंचायत की ओर से दरें निर्धारित की गई हैं। तय दरों में व्यवस्था शुल्क और पुलना से हेमकुंड साहिब आने जाने पर रात्रि विश्राम शुल्क भी जोड़ा गया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा 22 मई से शुरू हो रही है।

पुलना से हेमकुंड साहिब..

पुलना से हेमकुंड साहिब और वापस पुलना तक कंडी 25 किलो के लिए 2500 रुपये, 50 किलो तक 3700 रुपये, घोड़ा-खच्चर पर 60 किलो के लिए 3700 रुपये, 90 किलो का 4300 रुपये, जबकि डंडी (डोली) में 75 किलो के लिए 14650 और 100 किलो के लिए 18250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

घांघरिया से हेमकुंड साहिब..

यात्रियों को घांघरिया से हेमकुंड साहिब तक ले जाने और वापस लाने के लिए श्रमिक (कंडी) 25 किलो तक वजन का 1300 रुपये और 50 किलो तक 1900 रुपये, घोड़े-खच्चरों पर 60 किलो तक वजन के लिए 2500 रुपये और 90 किलो के लिए 3900 रुपये देने होंगे। डंडी (डोली) में 75 किलो तक 9850 और 700 किलो तक 12250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

पुलना और घांघरिया के बीच

पुलना से घांघरिया (10 किमी) तक जाने के लिए घोड़े-खच्चर पर 60 किलो के लिए 1900 रुपये, 90 किलो के लिए 2500, जबकि घांघरिया से पुलना आने के लिए लगभग 1300 और 1900 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top