Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

गुप्तकाशी में खड़ा किया वाहन, जोशीमठ से हुआ बरामद..

गुप्तकाशी में खड़ा किया वाहन, जोशीमठ से हुआ बरामद..

सड़क किनारे खड़े वाहन को उड़ा ले गया चोर, पुलिस ने पकड़ा..

सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर की मदद से पुलिस ने किया खुलासा..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है। यहां चोर रात के समय वाहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। सुबह जब मालिक को चोरी की जानकारी मिल रही है तो उनके होश उड़ रहे हैं। गुप्तकाशी क्षेत्र में खड़े एक वाहन को चुरा उड़ा ले गये और जब मालिक की इसकी जानकारी लगी तो वह अपने होश खो बैठा।

बता दें कि केदारघाटी में वाहन चोर गिरोह काफी सक्रिय है। यहां आये दिन चोरी की घटनाएं सुनने में आ रही है, जिस पर पुलिस भी तेजी से कार्यवाही कर रही है। गुप्तकाशी क्षेत्र के खुमेरा निवासी मनोज पुत्र शिव लाल ने पुलिस को सूचना दी कि रात्रि के समय उसने ग्राम खुमेरा में सड़क किनारे अपना वाहन यूटिलिटी कैंपर खड़ा किया था। जिसे चोरों ने चोरी कर लिया है और वाहन का कहीं अता-पता नहीं चल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना गुप्तकाशी में चोरी का अभियोग पंजीकृत किया।

 

मामले में गंभीरता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर संबंधित क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया। क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने गुप्तकाशी से निकलने वाले सभी संभावित मुख्य तथा लिंक मार्गों पर तलाश शुरू की। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे व मुखबिर की भी मदद ली गई। घटना के 24 घंटे बाद यूटिलिटी कैंपर वाहन को पुलिस टीम ने जोशीमठ से बरामद कर लिया।

 

साथ ही चोरी की घटना में सम्मिलित राजदीप भट्ट पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी ग्राम भल्लागाव पोस्ट सुराईथोटा तहसील व थाना जोशीमठ जनपद चमोली को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गुप्तकाशी अजय कुमार, उप निरीक्षक राजबर सिंह राणा, आरक्षी प्रकाश चन्द्र, विक्रम चंद्रवाल, राकेश सिंह शामिल थे। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने वाहन स्वामियों से सजग रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में पुलिस की ओर से तत्परता से कार्यवाही की जा रही है, जिसका फायदा जनता को मिल रहा है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top