उत्तराखंड

मनुष्य को श्रीराम चन्द्र के आदर्शो पर चलना चाहिए: दरमोड़ा..

मनुष्य को श्रीराम चन्द्र के आदर्शो पर चलना चाहिए: दरमोड़ा..

स्यूपुरी गांव में नव ज्योति कमेठी की ओर से रामलीला का मंचन..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। पट्टी तल्लानागपुर की ग्राम पंचायत स्यूपुरी सतेराखाल में नव ज्योति कमेठी की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला मंचन देखने के लिए हर दिन लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लीला में सीता हरण का दृश्य देख लोग भावुक हो गए।
लीला के छठवें दिन मारीच भेष बदलकर सुंदर मृग का रूप धारण कर सीता मां का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है। भगवान राम चन्द्र सीता के कहने पर मृग का शिकार के लिए चले जाते हैं।

 

काफी समय बीत जाने पर भगवान राम के वापस न आने पर सीता मां चिंतित हो जाती हैं और लक्ष्मण को आदेश देती हैं कि वह रामचंद्र की मदद के लिए चले जांए। इसके बाद लक्ष्मण माता सीता के आग्रह पर लक्ष्मण रेखा खींच कर चले जाते हैं। रावण मौका पाकर भेष बदलकर साधू के रूप में भिक्षा मांगने के लिये आता है और छल से जगत जननी मां सीता का हरण कर देता है। लीला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता संजय दरमोड़ा ने कहा कि हर मनुष्य को श्रीराम चन्द्र के आदर्शो पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और अपनी कमाई का 80 प्रतिशत समाज की सेवा में लगाते हैं।

 

शिक्षक धीरज बत्र्वाल ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रामलीला को अपने जीवन में उतारें। हम सभी को अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए। तभी हम उन्नति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। युवाओं को सर्वप्रथम आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करना होगा। इस मौके पर कमेठी के अध्यक्ष सुखदेव खत्री, बलदेव खत्री, मुकेश, मनोज, सचिव संतोष, सदस्य राजपाल लाल, चंद्रमोहन, हिकमती लाल, ताजेन्द्र लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सुपरियाल, सामाजिक कार्यकर्ता भागचंद लाल सहित अन्य मौजूद थे। रामलीला का संचालन राजेश नथवान ने किया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top