उत्तराखंड

पटेल के आदर्शो पर चलकर आगे बढ़े छात्र: सुमंत..

पटेल के आदर्शो पर चलकर आगे बढ़े छात्र: सुमंत

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग:  नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से ”राष्ट्रीय एकता दिवस“ के उपलक्ष्य पर सरदार बल्लभभाई पटेल की 145 वीं जयन्ती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल की फोटो का अनावरण कर आरंभ किया। मुख्य अतिथि तिवाड़ी ने सरदार बल्लभभाई पटेल की जीवनशैली के बारे में बताया और उनके कदम चिन्हों पर चलने का आहवान किया। नेहरू युवा केन्द्र की ओर से चलाये गये एक से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम का समापन समारोह भी जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया। उन्होंने एनएसएस एवं नेहरू युवा केन्द्र का धन्यवाद दिया।

 

साथ ही सभी से अपील की कि वह स्वच्छ भारत कार्यक्रम को आगे भी जारी रखें। इसके साथ ही जल जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र द्वारा एक से तीन नवम्बर तक गंगा उत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छात्रों को अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। हइस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह नेगी, शशि प्रसाद पुरोहित, कविता जुगरान, विजय, राजेन्द्र, मयंक, वन्दना, प्रीति और गौतम उपस्थित रहे। इसके साथ ही बच्चों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक वन्दना ने ग्राम ल्वाड़ी में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक विजय ने राजकीय इंटर कालेज चन्द्रापुरी में पेंटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top