उत्तराखंड

तल्लानागपुर क्षेत्र के विकास को लेकर किया जायेगा संघर्ष: सुमंत..

तल्लानागपुर क्षेत्र के विकास को लेकर किया जायेगा संघर्ष: सुमंत..

महोत्सव के चौथे दिन लोक गायिका पम्मी नवल के कार्यक्रमों की धूम..

आज समापन अवसर पर सीएम धामी करेंगे शिरकत..

 

 

 

रुद्रप्रयाग: पांच दिवसीय तल्लानागपुर औद्योगिक विकास, कृषि एवं पर्यटन महोत्सव के चैथे दिन उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पम्मी नवल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द लिया। सोमवार को पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
तल्लानागपुर के चोपता चांदधार में आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव के चौथे दिन शिरकत करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए संघर्ष किया जा रहा है।

 

तल्लानागपुर में महाविद्यालय के निर्माण को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जायेगा। इसके अलावा क्षेत्र की जो भी अन्य समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए आसपी समन्वय बनाकर संघर्ष किया जायेगा। कहा कि आपसी समन्वय और एकजुटता से सभी कार्य संभव किये जा सकते हैं। आगामी चुनाव में क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो सभी समस्याओं को दूर किया जायेगा। दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोड़ा ने कहा कि तल्लानागपुर की माटी सदैव पुरोधा व्यक्तियों की जननी रही है। इसलिए इस माटी की विशिष्ट पहचान है। जिला पंचायत सदस्य कण्डारा सुमन नेगी ने कहा कि महोत्सव छः वर्षों के अल्प समय में वृहद रूप ले चुका है।

 

मेला संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य सुनीता बत्र्वाल ने कहा कि पांच दिवसीय तल्लानागपुर महोत्सव में हर कलाकार की प्रस्तुति सराहनीय रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण बत्र्वाल व जयवीर सिंह नेगी ने सयुंक्त रुप से किया। महोत्सव के चौथे दिन लोक गायिका पम्मी नवल ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी।

 

इस मौके पर मेला समिति उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, सह कोषाध्यक्ष पंचम सिंह नेगी, क्षेपस घिमतोली अर्जुन नेगी, आरती, रंजना देवी, पुष्पा रावत, प्रधान सरिता राणा, देवेश्वरी देवी, बृजमोहन रावत, दीपक नेगी,प्यार सिंह नेगी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, पूर्ण सिंह नेगी, संजय चौहान, सोनू वर्मा, गीता देवी, जगदम्बा बेजवाल, राजेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह सहित पदाधिकारी, सदस्य, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top