उत्तराखंड

खेल हमारे अन्दर टीम वर्क और नेतृत्व के कौशल को बढाता है:डबराल..

शहीद दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र ने किया रैली का आयोजन..

गुलाबराय मैदान में किया प्रतियोगिताओं का आयोजन..

रुद्रप्रयाग : शहीद दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र ने राइंका रुद्रप्रयाग के छात्रों एवं पुलिस विभाग के साथ मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव, नशा मुक्त, संस्कार युक्त एवं आॅपरेशन मुक्ति के अन्तर्गत भिक्षा नहीं, शिक्षा दें विषय पर भाणाधार से शहीद स्मारक गुलाबराय तक रैली का आयोजन किया गया इस अवसर पर गुलाबराय मैदान स्थित शहीद स्मारक पर शहीद भगत सिंह के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा गुलाबराय मैदान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

 

 

खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यापक दिनेश प्रसाद कोठारी ने किया, जिसमें उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे शरीर का मानसिक एवं शारीरिक सन्तुलन बना रहता है। जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण होता है प्रतिभागी का प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना। खेल हमारे अन्दर टीम वर्क और नेतृत्व के कौशल को बढाता है।

 

 

जिले में पहली बार योग को एक खेल प्रतियोगिता के रूप में आयोजित करवाया गया। योग प्रतियोगिता के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता, रिले दौड प्रतियोगिता, खो-खो प्रतियोगिता, 100 मी दौड, टाट पटृी दौड़ प्रतियोगिता करवायी गई।

 

 

महिला वर्ग की कब्ड्डी प्रतियोगिता में सच्चिदानंद नगर की टीम विजेता व बिलोटा दूसरे स्थान, पुरूष वर्ग में किंग्स कोर्ट विजेता व उप विजेता मिस्टर किंग टीम रही। खो-खो प्रतियोगिता महिला वर्ग में सच्चिदानंद नगर की टीम प्रथम व बिलोटा दूसरे स्थान पर रही। रिले दौड़ प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में अरूण, अनुज, पंकज विजेता व अजीत बिष्ट, रोहित बिष्ट व अजीत सिंह उप विजेता रहे। योग प्रतियोगिता में आरती प्रथम, अनिता, सुनिता द्वितीय व सुमन डिमरी तीसरे स्थान पर रही। नींबू दौड प्रतियोगिता के महिला वर्ग में अनुष्का प्रथम, द्वितीय भावना व तीसरे स्थान पर पूजा तथा पुरूष वर्ग में योगेश रावत प्रथम, रविन्द्र द्वितीय व अनुज तीसरे स्थान पर रहा। 100 मी दौड़ के महिला वर्ग में रिया, बबीता व सुनिता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।

 

 

 

पुरूष वर्ग में अजीत बिष्ट प्रथम, अरूण सिंह, सोहेल द्वितीय व शाहिल तृतीय स्थान पर रहा। टाट पट्टी दौड़ प्रतियोगिता के महिला वर्ग में सुनिता प्रथम, द्वितीय कविता व तृतीय स्थान पर श्रृष्टि तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन राष्टंीय युवा स्वयं सेवक अनूप सेमवाल ने किया। कार्यक्रम में राइंका रुद्रप्रयाग एवं राबाइंका रुद्रप्रयाग की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपना उत्कर्ष प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित कर किया गया।

 

 

कार्यक्रम में योगाचार्य संतोष बत्र्वाल, प्रशान्त बिष्ट, एनएसएस प्रभारी शशि प्रसाद पुरोहित, अंजू बिष्ट, संगीता परमार, प्रकाश चन्द्र पाण्डेय, कविता जुगरान1⁄4लेखालिपिक एवं कार्यक्रम सहायक1⁄2, सन्तोष बिष्ट, स्वयं सेवक बबीता, अभिलाषा, अनूप, चन्द्रकान्त, ताजबर, गोपाल एवं अनिशा इत्यादि छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top