Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मेलों से ग्रामीण मंचों से प्रतिभाओं को उभरने का मिलता है अवसर: प्रदीप..

मेलों से ग्रामीण मंचों से प्रतिभाओं को उभरने का मिलता है अवसर: प्रदीप

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सिलगढ़ महोत्सव का शुभारंभ..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लाॅक के अन्तर्गत तैला में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सिलगढ़ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महिला मंगल दल एवं स्कूली छात्र छात्राओं ने गढ़वाली लोक गीत व नृत्य समेत विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मेले का पहला दिन लोक कलाकार विजय पंथ एवं महिला मंगल दलों के नाम रहा। देर शाम तक स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रमों का लुफ्त उठाते रहे।
राइका तैला में आयोजित तीन दिवसीय सिलगढ मेले का उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रदीप थपलियाल ने कहा कि मेले संस्कृति के द्योतक है। ग्रामीण मंचो से प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिलता है।

 

कहा कि मेलों के संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है। मेले में स्थानीय विद्यालयों के छात्रों ने स्वागत गीत के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। इस दौरान छात्रो ने गढवाली, हिन्दी, पंजाबी, गुजराती समेत कई गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। मेले में लोक कलाकार विजय पंथ व साथी कलाकार व महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त डइाने के लिए देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाए स्टालों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणरी योजनाओं की जानकारियां दी जा रही है।

 

ताकि क्षेत्र के हर गरीब परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। मेले में सजी दुकानों पर खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष बीर सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि जेष्ठ प्रमुख नागेन्द्र पंवार, कार्यक्रम अध्यक्ष वीना देवी गोस्वामी, संयोजक कृपाल सिंह पंवार, सरंक्षक ओम प्रकाश बहुगुणा, दरम्यान जख्वाल, महामंत्री विनोद कंडारी, दीपक रावत, यशबीर चौहान, गोकल रावत, महाबीर कैंतुरा, कमल सिंह रावत समेत प्रधान, क्षेपंस एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top