Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर: धामी..

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर: धामी..

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया तुंगनाथ महोत्सव का उदघाटन..

सीएम ने की तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय महोत्सव व मक्कू गांव में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा..

कृषि मंत्री ने की मक्कूमठ गांव को आईएमए विलेज बनाने की घोषणा..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ भगवान के शीतकालीन गद्दीस्थल में आयोजित एक दिवसीय तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंच केदारों के आंचल में बसे भूभाग को विश्व में बड़ी श्रद्धा से जाना जाता है। इसलिए प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में तीर्थ यात्री यहां पहुंचते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आगामी पांच नवम्बर को केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा। कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से 2024 तक कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो जायेगा, जबकि चारधाम परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं, जिसका लाभ हर ग्रामीण को मिल रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, असहाय नौनिहालों के लिए वात्सल्य योजना संचालित की जा रही है तथा उपनल कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर दी गयी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में शीध्र वृद्धि करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय महोत्सव व मक्कू गांव में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य किये हैं।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में घस्यारी जैसी योजनाये संचालित की जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मक्कूमठ गांव को (आईएमए विलेज) एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम बनाने की घोषणा की। पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट ने भीरी-पल्द्वाणी-मक्कूबैण्ड, ऊखीमठ-उनियाणा-रांसी मोटर मार्गों को हाटमिक्स करने की मांग की।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी ने मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जबकि ईको टूरिज्म विकास समिति चोपता के अध्यक्ष भूपेन्द्र मैठाणी ने तुंगनाथ घाटी को विद्युत व्यवस्था से जोड़ने सहित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व केदारनाथ विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, देव प्रकाश सेमवाल, संजय शर्मा दरमोड़ा, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, विजयपाल नेगी, अरविन्द रावत, जयवीर नेगी, शान्ता रावत, सतीश मैठाणी, नागेन्द्र भटट्, कृष्णानन्द नौटियाल, विजय जमलोकी, कुवरी बर्त्वाल, दर्शनी पंवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top