Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में इस बार क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी ये सुविधा..

चारधाम यात्रा में इस बार क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी ये सुविधा..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: यदि आप चारधाम यात्रा पर आने की तैयारी कर रहे हैं तो यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जगह-जगह साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। इन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करते ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। तीर्थयात्रियों को भाषा संबंधी समस्या भी नहीं आएगी। क्योंकि क्यूआर कोड में भारत की 11 भाषाओं में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

क्यूआर कोड को स्कैन करते ही इसमें कहां-कहां पर सरकारी अस्पाताल हैं और यहां क्या सुविधाएं मिल सकेंगी, इसकी भी पूरी जानकारी दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव शर्मा का कहना हैं कि यह क्यूआर कोड तीर्थयात्री के लिए मजबूत परामर्शदाता का काम करेगा। बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर इन दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्यूआर कोड लगे साइन बोर्ड स्थापित किए जा रहे हैं।

 

चारधाम यात्रा में सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत, अपनी चारधाम यात्रा और दो धाम यात्रा बुकिंग के लिए संपर्क करें-

क्यूआर कोड को अपने मोबाइल फोन में स्कैन करने के बाद स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है। तीर्थयात्रियों को इसके माध्यम से सभी स्वास्थ्य संबंधी सूचनाएं भी मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध हो जाएंगी। क्यूआर कोड में तमिल, बांगला, मलियालम, गुजराती, पंजाबी सहित देश के 11 राज्यों की भाषाओं में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि क्यूआर कोड से तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।

रोटेशन पर मिले 28 डॉक्टर..

चमोली स्वास्थ्य विभाग को यात्रा पड़ावों से लेकर बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए रोटेशन पर 28 डॉक्टर मिले हैं। इन चिकित्सकों की 15-15 दिन के लिए रोटेशन पर अस्पतालों में तैनाती की जाएगी। बद्रीनाथ धाम, जोशीमठ, घांघरिया और गोविंदघाट में फिजिशियन की तैनाती की जाएगी। इन चिकित्सकों को कॉर्डियोलॉजिस्ट का प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे वे ह्दय रोगियों का इलाज भी कर सकेंगे। सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा का कहना हैं कि बद्रीनाथ धाम में स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू कर दिया गया है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top