उत्तराखंड

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भारी भूस्खलन से रास्ता हुआ बंद..

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भारी भूस्खलन से रास्ता हुआ बंद..

जाम में फंसे यात्रियों के 200 वाहन..

 

 

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे उमा माहेश्वर आश्रम (कर्णप्रयाग) के पास करीब आठ घंटे तक बाधित रहा। एनएच की ओर से रात में मशीनें लगाकर मलबा हटा दिया गया था, लेकिन रात को फिर से पहाड़ी दरकी और यातायात बंद हो गया। इस दौरान वहां करीब 200 वाहन फंसे रहे।

 

आपको बता दे कि शनिवार रात को कर्णप्रयाग में उमा माहेश्वर आश्रम के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने से मलबा हाईवे पर आ गया, जिससे बद्रीनाथ, जोशीमठ, चमोली, गोपेश्वर सहित कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर व नजदीकी क्षेत्रों में जाने वाले वाहन फंस गए। रात को हाईवे खुलने की संभावना न देख यात्री आसपास के होटलों में रुक गए।

 

एनएच ने मशीनें लगाकर रात करीब 11.15 बजे यातायात बहाल किया, लेकिन कुछ घंटे बाद फिर से मलबा आने से हाईवे बंद हो गई। एनएचआईडीसीएल के अभियंता अंकित कुमार का कहना हैं कि पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा व बोल्डर आ गए थे। रविवार सुबह आठ बजे मलबा हटाने के बाद हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

 

आलवेदर रोड निर्माण और बरसात के दौरान बारीनाथ हाईवे पर श्रीनगर से लेकर लामबगड़ तक कई नए भूस्खलन जोन उभरकर सामने आए हैं। इनमें उमा माहेश्वर आश्रम के पास भी भूस्खलन जोन बना है। आश्रम के पास जहां भूस्खलन हो रहा है वहां पर कमजोर पहाड़ी है और बारिश के दौरान उसमें पानी भर जाता है। उसके बाद धूप खिलने पर करीब सौ मीटर की ऊंचाई से भारी मात्रा में भूस्खलन हो रहा है। बद्रीनाथ हाईवे पर राजनगर में भूस्खलन होने से लोग खौफजदा हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top