उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड में 1500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती..

बिग ब्रेकिंग- उत्तराखंड में 1500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में 1500 खाली पदों पर भर्ती की तैयारी है। आयुर्वेद विभाग, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर जल्द ही भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। आपको बता दे कि आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के 256 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी हो चुकी है। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 16 मार्च से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी आखिरी तारीक 5 अप्रैल तय की गई है। एएनएम के पदों पर भी भर्ती की जाएगी। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने आयुर्वेद विभाग के 256 पदों को भरने का प्रोसेस शुरू किया था।

इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अपने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 393 रिक्त पदों और स्वास्थ्य विभाग ने 824 एएनएम के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव निकाला था। लेकिन इस बीच प्रदेश में आचार संहिता लग गई थी और विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिसके चलते भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अब प्रदेश में आचार संहिता खत्म हो गई है, जिसके बाद इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. डीएस रावत का कहना हैं कि हेल्थ सेक्टर में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top