उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़- यमुनोत्री हाईवे पर मलबे की चपेट में आई मशीन, बाल-बाल बची ऑपरेटर की जान..

ब्रेकिंग न्यूज़- यमुनोत्री हाईवे पर मलबे की चपेट में आई मशीन, बाल-बाल बची ऑपरेटर की जान..

 

 

उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। अचानक मलबा आने से यहां काम में लगी जेसीबी मशीन चपेट में आ गई है। हालांकि ऑपरेटर की जान बच गई। काम के दौरान यहां हादसा पहली बार नहीं है। खतरनाक बने इस स्थान पर पहले भी मलबा गिरने से मशीन चपेट में आई है।
आपको बता दे कि यमुनोत्री हाईवे पर ऑलवेदर सड़क परियोजना के तहत पोल गांव से पालीगाड़ तक चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इसी दौरान अचानक चट्टानी मलबा, बोल्डर आने से मशीन चपेट में आ गई। शुक्र रहा कि मशीन ऑपरेटर की जान बची बाल-बाल बची। इस दौरान यहां से कोई वाहन भी नहीं गुजरा। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यहाँ पर बने डेंजर जोन के बाद यमुनोत्री क्षेत्र के गीठ ओजरी पटटी के लिए लगभग एक माह से अधिक समय से बस सेवा नहीं चली जा रही है ।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top