Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बीच सड़क पर एंबुलेस से टकराई तेज रफ्तार कार, मरीज की मौके पर ही मौत..

बीच सड़क पर एंबुलेस से टकराई तेज रफ्तार कार, मरीज की मौके पर ही मौत..

 

 

 

 

हरिद्वार में मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की एक कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस व कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में हर दिन दर्दनाक हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच एक खबर हरिद्वार से सामने आ रही हैं। जहां मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की एक कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस व कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा का कहना हैं कि घायलों की हालत ठीक है। सोमवार को एक कंपनी में तैनात गॉर्ड जगजीत सिंह निवासी चिडियापुर लक्सर की ड्यूटी पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरानप रानीपुर झाल के पास पहुंची एंबुलेंसकी दूसरी तरफ से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई।

जिससे एंबुलेंस सड़क पर जा पलटी। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस चालक व गॉर्ड का साथी घायल हो गए। जिनका भूमानंद अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार का चालक भी घायल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा का कहना हैं कि घायलों की हालत ठीक है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top