Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

तीनों विकासखण्डों में शिविरों के आयोजन से जनता को मिल रहा लाभ

तीनों विकासखण्डों में शिविरों के आयोजन से जनता को मिल रहा लाभ..

डीएम के निर्देश पर विकासखण्डों के अलावा न्याय पंचायतों में किया जा रहा शिविर का आयोजन..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सभी विकासखंडों में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को जनपद के तीनों विकास खंडों में शिविरों का आयोजन करते हुए विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई गई।

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि तीनों विकासखंडों में 10 नवंबर, 15 नवंबर, 23 नवंबर व 29 नवंबर को न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के कैम्पों से जरूरतमंदों को योजनाओंध्कार्यक्रमों का समुचित लाभ प्राप्त होने के साथ-साथ योजनाओं को जन सामान्य तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ दिनेश प्रसाद मैठाणी ने बताया कि विकासखंड ऊखीमठ के कोटमा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविर के दौरान पशुपालन, उद्यान, कृषि व ग्राम्य विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थानीय लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।

साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 15 सीसी एल वितरण, पशुपालन के 80 किसान क्रेडिट कार्ड, 42 कृषि क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन पत्रों का निस्तारण किया गया। खंड विकास अधिकारी जखोली सूर्यप्रकाश शाह ने बताया कि जखोली की न्याय पंचायत चैंरा में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत 15 सीसीएल वितरण किया गया। खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट ने बताया कि न्याय पंचायत चंद्रापुरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5 सीसीएल वितरण किए गए।

इसके अलावा पंचायतीराज, कृषि, डेयरी आदि विभागों द्वारा भी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिला समूह की सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top