उत्तराखंड

शारीरिक संतुलन बनाये रखने के लिए खेल जरूरी: सजवाण..

शारीरिक संतुलन बनाये रखने के लिए खेल जरूरी: सजवाण..

शहीद भरत सिंह राइंका मालतोली में ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन..

प्रतिभागियों ने उत्सुकता के साथ किया प्रतिभाग..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केन्द्र के सौजन्य से शहीद भरत सिंह राइंका मालतोली में ब्लाॅक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य बीएस सजवाण व जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने स्वामी विवेकानदं के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, 800 मी0 दौड़, रस्सा कस्सी, रीले रेस, लम्बी कूद, प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ी उत्सुकता के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य बीएस सजवाण ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इससे शरीर का मानसिक एवं शारीरिक सन्तुलन बना रहता है। जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में सबसे महत्वपूर्ण बात होती है प्रतिभागी का प्रतिभाग करना। खेल हमारे अन्दर टीम वर्क और नेतृत्व के कौशल को बढाता है। प्रतियोगिता में महिला कबड्डी में शिवानी की टीम प्रथम, माधुरी द्वितीय, पुरूष में विनीत व अनुराग द्वितीय, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में अखिलेश की प्रथम व विनीत द्वितीय, महिला में टीम प्रथम व कामिनी की टीम द्वितीय, रिले दौड पुरूष वर्ग में सौरभ प्रथम, अंशुल द्वितीय व तृतीय आशीष, एकल खेल लम्बी कूद महिला वर्ग में आदीति प्रथम, अंजली द्वितीय व आकृति तीसरे स्थान पर रही।

लम्बी कूद पुरूष वर्ग में तनुज प्रथम, सौरभ द्वितीय व अखिलेश तृतीय स्थान पर रहे। 800 मी0 दौड़ प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में तनुज प्रथम, सौरभ द्वितीय व अखिलेश तीसरे स्थान रहा। 800 मी0 दौड़ महिला वर्ग में आकृति प्रथम, कामिनी द्वितीय व अंजली तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर शारीरिक व्यायाम अध्यापक हरीश टम्टा, असिस्टेंट प्रोफेसर सीपी दरमोड़ा, एलएम सेमवाल, आशा भट्ट, पूजा नेगी, दीपा चौधरी, कुलदीप सिहं बिष्ट, संजय भट्ट, एमएस फरस्वाण, केएस रौथाण, जीएस जोशी, अक्षीत लोहान, अभिलाषा पवांर, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक विजयपाल, सुमित नेगी, राजेन्द्र, प्रीति, निशा, मयंक, सन्तोष इत्यादि मौजूद थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top