उत्तराखंड

पुलिस ने छात्राओं को दी गौरा शक्ति एप की जानकारी..

पुलिस ने छात्राओं को दी गौरा शक्ति एप की जानकारी..

अपराधों पर रोकथाम को लेकर पुलिस चला रही मुहिम..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्व होने वाले अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस ने राइंका अगस्त्यमुनि में छात्राओं को गौरा शक्ति एप की जानकारी दी। इस एप के जरिए विभिन्न अपराधों की जानकारी दी जा सकती है। पुलिस ने एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम के लिए जागरुकता चलाने के निर्देश दिए।

 

इसी क्रम में थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजीव चौहान के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं को गौरा शक्ति एप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कोरोना महामारी के प्रचण्ड प्रकोप के फलस्वरूप स्कूली कार्यों को ऑनलाइन किए जाने के लिए वर्तमान समय में हर किसी छात्रा के पास स्वयं का एंड्राइड फोन है। एप्प के जरिए महिलाएं अपने कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी हासिल कर सकती हैं।

 

इसमें महिलाओं से संबंधित आईपीसी की धाराएं, पोक्सो अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध और कार्यस्थलों पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम की जानकारी विस्तार दी। बताया कि गौरा शक्ति एप का प्रयोग करना अत्यधिक आसान है। इस एप्प के जरिए 112 पर डायल कर ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। जिलेवार सभी अधिकारियों के संपर्क नंबर भी एक क्लिक पर कांटेक्ट सेक्शन में देखे जा सकते हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top