Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- खाई में गिरा मैक्स वाहन, 1 ही गांव से उठी 4 अर्थियां..

बिग ब्रेकिंग- खाई में गिरा मैक्स वाहन, 1 ही गांव से उठी 4 अर्थियां..

पैठाणी-कर्णप्रयाग रोड पर हुआ हादसा..

 

 

 

 

 

पौड़ी गढ़वाल जिले में चमोली जिले के बिसौण गांव से होल्यारों की टोली आई थी।बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल हो गए हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन यहां सड़क हादसों की खबर सामने आ जाती हैं। खासतौर पर पहाड़ों से ज्यादा सड़क हादसों की खबर सुनने को मिल रही हैं। आज भी एक ऐसी ही खबर पौड़ी उत्तराखंड के पौड़ी जिले से सामने आयी हैं। जहां होली के दिन एक ऐसा भीषण हादसा हो गया जिससे चार परिवारों में मातम पसर जाएगा। आपको बता दे कि पौड़ी गढ़वाल जिले में चमोली जिले के बिसौण गांव से होल्यारों की टोली आई थी।बताया जा रहा है कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 10 घायल हो गए हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। गुरुवार को चमोली जिले के चांदपुर पट्टी के बिसौण गांव के 14 होल्यार पौड़ी जिले के पैठाणी में होली खेलने पहुंची। शाम के वक्त सभी होल्यार वापस लौट रहे थे। इस बीच पैठाणी-कर्णप्रयाग रोड पर मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में अमित नेगी, रोहित सिंह, बलंवत सिंह और संतोष की मौत हो गई। ये सभी बिसौणा गांव के रहने वाले थे। इसके साथ ही मोहित, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, शिशुपाल, पवन सिंह, भागवत सिंह, विक्रम सिंह, दीपक, लक्ष्मण नेगी और महेंद्र सिंह दुर्घटना में घायल हुए हैं। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top