Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

शहीद रुचिन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि..

शहीद रुचिन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि..

 

 

 

 

 

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ शहीद हुए उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है।

 

 

 

 

उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ शहीद हुए उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। यहां पुलिस प्रशासन व सेना के जवानों की मौजूदगी में शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सड़क मार्ग से बलिदान का पार्थिव शरीर उनके मूल गांव रवाना कर दिया जाएगा।

बलिदानी लांस नायक रुचिन सिंह रावत के साथ ही हिमाचल प्रदेश के बलिदानी पैराट्रूपर प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां से बलिदानी प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर हिमाचल भेजा जाएगा। आपको बता दे कि चमोली जिले के गैरसैंण ब्‍लॉक में कुनिगाड गांव के रहने वाले लांस नायक रुचिन सिंह रावत राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए।

वह जम्मू-कश्मीर की ऊधमपुर यूनिट में तैनात थे। बलिदानी रुचिन रावत नौ पैरा में कमांडो थे। वह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व चार वर्षीय बच्चे को छोड़ गए हैं। कुनिगाड गांव निवासी रुचिन सिंह रावत आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बलिदान हुए हैं। उनके बलिदान की सूचना पर गांव में मातम है। गांव में दादा दादी व माता-पिता रहते हैं। बलिदानी की पत्नी व चार वर्षीय बच्चा उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते थे। बताया गया कि रुचिन सिंह रावत का भाई भी नेवी में तैनात हैं बहन की शादी हो चुकी है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top