उत्तराखंड

29 मई को सेना में अफसर बनेगी शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता ढौंढियाल..

29 मई को सेना में अफसर बनेगी शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता ढौंढियाल..

उत्तराखंड: 18 फरवरी 2019 को एक सैन्य अभियान में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्नी निकिता ढौंढियाल बतौर लेफ्टिनेंट आधिकारिक तौर पर 29 मई को सेना में शामिल हो जाएंगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 29 मई को आयोजित पीओपी में वह सेना की वर्दी पहनेंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को नीतिका आधिकारिक रूप से बतौर सैन्य अफसर सेना में शामिल हो जाएंगी।

 

साल 2019 में पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल शहीद हो गए थे। तब उनकी पत्नी नीतिका कौल के साथ उनकी आखिरी मुलाकात ने सभी की आंखें नम कर दी थीं। शादी के 10 महीने बाद ही पति को खोने पर भी नीतिका ने खुद की हिम्मत बनाए रखी। उन्होंने पति की तरह सेना में जाने का मन बना लिया था। इसके लिए उन्होंने सारी परीक्षाएं और इंटरव्यू पास किए।

 

शादी के दस महीने बाद ही शहीद हो गए थे मेजर विभूति..

मेजर विभूति की शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी। 19 अप्रैल को पहली बार पत्नी निकिता को लेकर वह डंगवाल मार्ग स्थित अपने घर पहुंचे थे। इसके ठीक दस माह बाद मेजर विभूति शहीद हो गए थे। लेकिन नीतिका ने अपनी हिम्मत बनाए रखी। पति की शहादत के बाद उन्होंने सेना में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी थी।

 

दिसंबर 2019 में नीतिका ने इलाहाबाद में डब्ल्यूईएस की परीक्षा दी। ये परीक्षा पास करने के बाद वो ट्रेनिंग के लिए चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गयी। कठिन ट्रेनिंग के बाद नीतिका अब 29 मई को आधिकारिक रूप से सेना में शामिल हो जाएंगी। विभूति के पिता स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल के चार बच्चे थे। इनमें तीन बेटियां और सबसे छोटा बेटा विभूति था। शहीद मेजर विभूति को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top