Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर हो सकती है 12वीं की परीक्षा..

प्रतियोगी परीक्षाओं के आधार पर हो सकती है 12वीं की परीक्षा..

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार (एमसीक्यू) पर परीक्षा कराए जाने पर विचार किया गया हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना हैं कि इससे परीक्षा का समय कम होगा। तो वहीं रिजल्ट भी जल्द घोषित किया जा सकेगा। विभागीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही बैठक कर परीक्षा को लेकर कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

सचिवालय में हुई बैठक में परंपरागत एवं एमसीक्यू दोनों आधारों पर परीक्षा कराए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में यहा भी बताया गया हैं कि वर्तमान में परीक्षा के लिए 1385 केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराए जाने के लिए  500 परीक्षा केंद्र और बनाये जायेंगे। बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा से पहले सभी शिक्षकों को कोविड वैक्सीन लगाई जा सके इसके प्रयास किए जाएंगे। उनका कहना है कि विभाग में तीस हजार शिक्षकों को अब तक वैक्सीन नहीं लगी हैं। वैक्सीनेशन और कोविड से सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम होने के बाद ही परीक्षा कराई जाएगी। इस मसले पर शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।

 

एमसीक्यू के आधार पर परीक्षा हुई तो डेढ़ घंटे का होगा पेपर..

शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना हैं कि एमसीक्यू के आधार पर परीक्षा हुई तो तीन के बजाय डेढ़ घंटे का पेपर होगा। इसके अलावा परीक्षा के मूल्यांकन में भी समय की बचत होगी। साथ ही रिजल्ट भी कंप्यूटराइज्ड तैयार किया जाएगा, लेकिन इस पर भी विचार किया जा रहा है कि उच्च शिक्षा के दौरान उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों को कमतर न आंका जाए। उनका स्तर कमजोर न समझा जाए।

 

अगले महीने हो सकती है उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा..

शिक्षा सचिव ने कहा कि प्रदेश में कोविड की स्थिति को देखते हुए परीक्षा कब होगी इस पर निर्णय लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य की राय लिए जाने के बाद ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जून के अंतिम सप्ताह में परीक्षा हो सकती है। कोविड की स्थिति को देखते हुए इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्र गृह परीक्षा केंद्र होंगे। जिससे छात्र-छात्राओं को दूरदराज के क्षेत्रों के स्कूलों में परीक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा। वे अपने क्षेत्र के स्कूल में परीक्षा दे सकेंगे।

 

बोर्ड अधिकारियों के न होने से नहीं हो पाया निर्णय..

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को लेकर विभागीय मंत्री अरविंद पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोर्ड की सचिव के शामिल न होने से परीक्षा के संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा रामनगर बोर्ड को करानी है, एमसीक्यू के आधार पर परीक्षा हुई तो इसमें क्या कठिनाई आएंगी यह बोर्ड के अधिकारी ही बता सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top