Uttarakhand DIPR
खेल

लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत के बाद छा गए केएल राहुल-मोहम्मद सिराज..

लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत के बाद छा गए केएल राहुल-मोहम्मद सिराज..

देश-विदेश: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स में भारत ने जबर्दस्त जीत हासिल कर फैंस का दिल जीत लिया हैं। भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से करारी मात दी। भारत ने खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड को 272 रनों का लक्ष्य दिया और इसके बाद मेजबान टीम महज 120 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की टीम 52 ओवर भी नहीं खेल पाई और अब वो सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में जीत के साथ ही कई उपलब्धियां अपने नाम की। मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली ने भी अपने नाम बड़ी उपलब्धियां दर्ज कराई।

 

लॉर्ड्स टेस्ट की 10 बड़ी बातें..

1- इंग्लैंडने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर महज तीसरी जीत दर्ज की। भारत ने इस मैदान पर 19 में से 12 टेस्ट मैच गंवाए हैं, वहीं 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली एशियाई टीम पाकिस्तान है जिसने इस मैदान पर 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 में उसे हार मिली है।

 

2- लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मोहम्मद सिराज ने भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। सिराज ने लॉर्ड्स टेस्ट में कुल 8 विकेट लिये। वो कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने लॉर्ड्स में 8 विकेट चटकाए हैं। साल 1982 में कपिल देव ने भी इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 8 विकेट लिये थे।

 

3- लॉर्ड्स टेस्ट जीतते ही विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए। विराट कोहली ने 36 टेस्ट जीतने वाले क्लाइव लॉयड को पछाड़ा। विराट कोहली के खाते में अब 37 टेस्ट जीत हैं अब वो ग्रीम स्मिथ, रिकी पॉन्टिंग, स्टीव वॉ से ही पीछे हैं।

 

4- विराट कोहली (साउथ अफ्री, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले एशियाई कप्तान बन गए हैं। विराट कोहली ने कुल 5 टेस्ट मैच जीत लिए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के जावेद मियांदाद और वसीम अकरम को पछाड़ा जिन्होंने SENA देशों में 4-4 जीत दर्ज की थी।

 

5- लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें लॉर्ड्स में महज 5वीं बार किसी भारतीय खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया है। कपिल देव इस मैदान पर दो बार मैन ऑफ द मैच बने हैं। केएल राहुल, इशांत शर्मा और दिलीप वेंगसरकर ने भी इस मैदान पर 1-1 मैन ऑफ द मैच हासिल किया है।

 

6- सुनील गावस्कर के बाद केएल राहुल इकलौते भारतीय ओपनर हैं जिन्होंने एशिया के बाहर शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई है। सुनील गावस्कर ने ऑकलैंड, पोर्ट ऑफ स्पेन और मेलबर्न में शतक ठोक टीम इंडिया को जीत दिलाई। अब केएल राहुल ने लॉर्ड्स में ये कारनामा किया है। मतलब केएल राहुल लॉर्ड्स में शतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले पहले ओपनर बन गए हैं।

 

7- केएल राहुल लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर शतक लगाने वाले महज तीसरे भारतीय ओपनर हैं। केएल राहुल से पहले वीनू मांकड ने साल 1952 में लॉर्ड्स में शतक ठोका था। साल 1990 में रवि शास्त्री ने भी लॉर्ड्स में सैकड़ा जड़ा था।

 

8- अपने घर पर पहली बार किसी टेस्ट मैच की पारी में इंग्लैंड के दोनों ओपनर शून्य पर आउट हुए। लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में डोम सिब्ली और रॉरी बर्न्स खाता तक नहीं खोल पाए।

 

9- इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में पहली-पहली गेंद पर आउट हुए. वो लॉर्ड्स में शून्य पर आउट होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

 

10- इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में अपने करियर का 22वां टेस्ट शतक लगाया. बता दें ऐसा पहली बार हुआ है जब जो रूट ने शतक लगाया और इंग्लैंड की टीम मैच हार गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top