Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित..

चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित..

इस दिन से होगा यात्रा का आगाज..

 

 

 

 

 

 

 

इस साल चारधम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। बद्री-केदार मंदिर समिति का कहना हैं कि यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। साथ ही 26 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट भी खोले जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: इस साल चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी। बद्री-केदार मंदिर समिति का कहना हैं कि यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। साथ ही 26 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट भी खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त गुरुवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। इस साल 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे।

पिछले साल करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम..

2022 में कोरोनाकाल के दो साल बाद बिना बंदिशों के चली चारधाम यात्रा ने पिछले साल नया रिकॉर्ड बनाया था। पहली बार चारों धामों में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 19 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया था।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष बद्रीनाथ धाम में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, रिकॉर्ड संख्या में यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचे। केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। जबकि यात्रा से 211 करोड़ का कारोबार हुआ था।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top