उत्तराखंड

स्कूली बच्चों एवं स्थानीय जनता की समस्याओं का डीएम ने किया समाधान..

स्कूली बच्चों एवं स्थानीय जनता की समस्याओं का डीएम ने किया समाधान..

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से राइंका रुद्रप्रयाग तक सड़क मार्ग का लोकार्पण..

डीएम की कार्यशैली से स्थानीय जनता में उत्साह, जताया आभार..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से राइंका रुद्रप्रयाग को जोड़ने वाले सड़क का विधायक भरत सिंह चौधरी, पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण एवं डीएम मयूर दीक्षित ने लोकार्पण कर जनता के आवागमन के लिए सुचारू करवाया। मार्ग की हालत खस्ता होने से स्कूली बच्चों के साथ ही स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग निर्माण होने के बाद विद्यालय परिवार और स्थानीय जनता ने खुशी देखने को मिल रही है और उन्होंने डीएम मयूर दीक्षित की कार्यशैली पर खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया।

बता दें कि नगर पालिका रुद्रप्रयाग के अंतर्गत वार्ड छः लंबे में समय से राइंका रुद्रप्रयाग को जोड़ने वाली सड़क की हालत बहुत खस्ता थी, जिस कारण स्थानीय जनता एवं स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कतें होती थी। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को डीएम मयूर दीक्षित के सामने रखा। जिसके बाद डीएम ने रेलवे विकास निगम के माध्यम से आरएन्डआर मद से 65 लाख की धनराशि सड़क मार्ग के लिए स्वीकृत करवाई और नगर पालिका रुद्रप्रयाग को कार्य सौंपा। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विधायक भरत सिंह चौधरी, पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण एवं डीएम मयूर दीक्षित ने लोकार्पण कर मार्ग को आवाजाही के लिए खुलवाया। सड़क मार्ग का बेहतर निर्माण होने पर स्थानीय लोगों ने डीएम का आभार जताया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चैधरी ने अच्छी गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण कार्य करवाने के लिए नगर पालिका को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक उदाहरण है। आगे भी इसी गुणवत्ता के साथ विकास कार्य नगर क्षेत्र में हों, ऐसी उम्मीद नगर पालिका से की। साथ ही उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग किया जायेगा। सभी आपस में मिलकर कार्य करेंगे। सड़क लोकार्पण के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

साथ ही नगर क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि नगर की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यो में सरकारी धन का सही तरीके से उपयोग होना चाहिए, जो कि इस निर्माण कार्य मे किया गया। उन्होंने आगे भी इसी तरह के गुणवत्ता के साथ कार्य करने की अपेक्षा अधिकारियों से की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, सभासद सुरेंद्र रावत, अंकुर खन्ना, उमा देवी, रुक्मणी देवी, सुनील नौटियाल, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, अजय सेमवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top