उत्तराखंड

केदारनाथ विधानसभा प्रत्याशी सुंमत तिवारी को दिया भाजपा, कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समर्थन..

केदारनाथ विधानसभा में सुमंत तिवारी को दिया भाजपा, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने समर्थन..

सुमंत तिवारी को मिल रहा भाजपा, कांग्रेस सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं अपार समर्थन..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: केदारनाथ विधानसभा से आम आदमी प्रत्याशी सुमंत तिवारी को मिल रहा हैं भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ताओं अपार समर्थन। जिससे केदारघाटी में कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका लगा हैं। आपको बता दे कि कांग्रेस के दो जिला पंचायत और कनिष्ठ प्रमुख ने तिवारी को अपना समर्थन दे दिया हैं। वही भाजपा की अगर बात करे तो भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक की दावेदारी पेश करने वाले वीर सिंह बुड़ेरा ने भी अपने कई समर्थकों के साथ सुमंत तिवारी को अपना समर्थन दे दिया है

बता दे कि जैसे जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा हैं। वैसे वैसे ही राजनितिक पार्टियों के समीकरण भी हिलोरे मारते नजर आ रहे हैं। केदारनाथ विधानसभा सीट उत्तराखंड में एक हॉटसीट मानी जा रही हैं। इस सीट को इसलिए भी हॉटसीट माना जा रहा हैं क्यूंकि प्रधानमंत्री मोदी का लगाव केदारनाथ धाम से हैं और वो हर बार केदारनाथ धाम आते हैं। जो कि इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही हैं। उत्तराखंड की सभी राजनितिक पार्टियां इस सीट को जीतना चाहती हैं।

 

जिससे केदारनाथ सीट पर दिन प्रतिदिन मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा हैं। एक ओर जहां इस समय राष्ट्रीय दलों को अन्य कई प्रत्याशी बड़ी चुनौती दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय दलों के समीकरण को बिगाड़ रही हैं।

 

भाजपा, कांग्रेस से तिवारी को समर्थन मिलने के बाद दोनो दलों को बड़ा झटका लगा हैं। बता दे कि कल रविवार को केदारनाथ विधानसभा से कालीमठ वार्ड से जिलापंचायत सदस्य विनोद राणा व कंडारा वार्ड से जिलापंचायत सदस्य सुमन नेगी के साथ ही कनिष्ठ प्रमुख शैलेंद्र कोटवाल ने सुमंत तिवारी को अपना समर्थन दिया हैं

 

जबकि भाजपा से विधायक की दावेदारी पेश करने वाले वीर सिंह बुड़ेरा ने भी सुमंत तिवारी को अपना समर्थन दिया। जिससे सुमंत तिवारी का कुनबा बड़ गया हैं। वहीं जनप्रतिनिधियों और अन्य कही सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने से बड़े वोट बैंक का समीकरण भी सुमंत तिवारी के पक्ष में दिख रहा हैं। जिससे कांग्रेस और भाजपा को कही न कही बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता हैं।

 

सुमंत तिवारी को जिस प्रकार भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग व समर्थन मिल रहा है आने एक सप्ताह में यदि यह क्रम जारी रहा तो सुमंत तिवारी सभी प्रत्याशियों को पटकनी देकर जीत की दौड़ में सबसे आगे रहेंगे।

 

 

वही भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और यूकेडी के अलावा निर्दलीयों के बीच इस वक़्त केदारनाथ विधानसभा में लड़ाई चल रही हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में जिस तरह से सुमंत तिवारी के पक्ष में तमाम जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिल रहा हैं। उससे तिवारी मुकाबले में बने हुए हैं। इसके साथ ही इस बार कांग्रेस और भाजपा की स्थिति भी डामा डोर नजर आ रही हैं।

 

मतदान को मात्र अब एक सप्ताह का समय रह गया हैं। प्रत्यशियों ने भी पूरी एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम समय तक अपनी स्थिति को कौन मजबूती से जनता के बीच बनाए रखता हैं। कुल मिलाकर केदारनाथ विधानसभा सीट पर वर्तमान आंकड़ों पर गौर करें तो मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है जिसमे अबतक सुमंत तिवारी सबसे आगे मानें जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top