देश/ विदेश

आखिर सोशल मीडिया पर क्यों हो क्यों ट्रोल हो रहे शाहरुख,पढ़िए पूरी खबर

आखिर सोशल मीडिया पर क्यों हो क्यों ट्रोल हो रहे शाहरुख,पढ़िए पूरी खबर..

लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा इतना विवाद?

 

 

 

देश-विदेश: लता मंगेशकर का बीते रोज पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। दिग्गज गायिका के अंतिम दर्शन करने के लिए जावेद अख्तर, शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर सहित कई बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान शाहरुख खान को लेकर एक बड़ा विवाद सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग सुबह से ही शाहरुख खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है।

 

सोशल मीडिया पर एक वर्ग शाहरुख पर घिनौना आरोप लगा रहा है। शाहरुख खान पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लता मंगेशकर की अंत्येष्टि के दौरान फूक कर ‘सुर साम्राज्ञी’ को श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरे वर्ग का कहना है कि शाहरुख ने दुआ पढ़ने के बाद फूंक मारी थी क्योंकि ऐसा किया जाता है। इसके बाद लोग बिना सोचे-समझे शाहरुख को ट्रोल करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही इसी बात की चर्चा हो रही है।

 

 

आपको बता दे कि शाहरुख खान लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए दोनों हाथों को फैलाए इस्लामिक रीति-रिवाजों से लता मंगेशकर के लिए फातिहा पढ़ते हुए नजर आए। इसके बाद उन्होंने मास्क हटाकर फूंक मारी जो कि आम तौर पर फातिहा के बाद मारे जाने की प्रथा है। इसके बाद उन्होंने महान गायिका के पैर भी छूए थे। वहीं शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी हाथ जोड़कर नमन करती दिखीं।

 

सोशल मीडिया पर इस तरह का विवाद तब खड़ा हुआ जब कुछ नेताओं ने शाहरुख की तस्वीर पोस्ट करते हुए आपत्तिजनक बात लिखी? इस पर स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- हर रोज ये नफरती चिंटू अपनी नफरत को जहालत में छुपाकर अपनी तंग दिली का सबूत देते हैं। शाहरुख तो फिर भी दुआ फूँक रहे हैं पर इन नफरती लोगों की मानसिकता इसी लायक ही है!

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top