Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

हरिद्वार में कांवड़ियों की वेशभूषा में ड्यूटी देंगे पुलिसकर्मी..

हरिद्वार में कांवड़ियों की वेशभूषा में ड्यूटी देंगे पुलिसकर्मी

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश में 14 जुलाई यानी आज से कांवड़ मेला शुरू हो गया हैं। जो मेला 26 जुलाई तक चलेगा। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में 14 जुलाई यानी आज से कांवड़ मेला शुरू हो गया हैं। जो मेला 26 जुलाई तक चलेगा। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी। कांवड़ियों की वेशभूषा में भीड़ में रहकर पुलिस कर्मी व्यवस्थाएं संभालेंगे। शरारती तत्वों की ओर से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बुधवार को रोशनाबाद स्थित पुलिस लाइन सभागार में कांवड़ ड्यूटी के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। जिसमें उन्होंने कहा कि श्रावण कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराना बड़ी चुनौती है। कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों से कांवड़ मेला न होने के कारण इस बार बहुत अधिक संख्या में कांवड़ियों का आवागमन होगा। ड्यूटी में उपस्थित सभी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कांवड़ मेला संपन्न कराएं।

उनका कहना हैं कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस बल, पीएसी और अर्द्धसैनिक बल हरिद्वार पहुंच चुका है। हरकी पैड़ी से लेकर हर जगह पुलिस की निगरानी रहेगी। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह नग्नयाल, डीएम विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत समेत सभी पुलिस अधीक्षक अभिसूचना के अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अपना ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ेगा। साथ ही कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अनावश्यक मोबाइल का प्रयोग नहीं करेगा। ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन करते मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यातायात प्लान के हिसाब से वाहनों को उनकी दिशा में भेजा जाए। बॉर्डर पर कांवड़ वाहनों की चेकिंग सख्ती से की जाए।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top