उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, फंसे 4000 से ज्यादा यात्री..

यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, फंसे 4000 से ज्यादा यात्री..

यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया..

 

 

 

 

 

 

यमुनोत्री हाईवे पर दीवार धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे बड़े वाहन फंस गए हैं। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

उत्तराखंड: यमुनोत्री हाईवे पर दीवार धंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जिससे यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे बड़े वाहन फंस गए हैं। साथ ही हाईवे के दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है। संभावना है कि 12:00 बजे से आवाजाही शुरू हो पाएगी। बता दे कि यमुनोत्री हाईवे पर बुधवार शाम को स्यानाचट्टी रणाचट्टी के बीच भूस्खलन होने से हाईवे की दीवार गिर गई थी, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी।

 

जबकि छोटे वाहनों की आवाजाही जोखिभरी हो गई है। 12:00 बजे से आवाजाही शुरू होने की संभावना जताई जा रही हैं। एसडीएम शालिनी नेगी का कहना है कि एनएच के अधिकारी मौके पर भेजे गए हैं। पुलिस को सतर्क रहने के साथ बड़े वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। रात से ही एनएच ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। इस बीच चार हजार से ज्यादा यात्रियों को अलग-अलग सुविधाजनक स्थानों पर ठहराया गया।

 

एनएच के अधिशासी अभियंता का कहना हैं कि वायर क्रेट लगाकर दीवार दी जा रही है।संभावना है कि 12:00 बजे तक आवाजाही शुरू हो सके। वहीं प्रशासन ने हाईवे बंद होने से विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए परिवहन विभाग को छोटे वाहनों की व्यवस्था के लिए कहा है। एआरटीओ मुकेश सैनी का कहना हैं कि यात्रियों को निकालने के लिए 10 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top