उत्तराखंड

हेमकुंड साहिब यात्रा पर 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक..

हेमकुंड साहिब यात्रा पर 27 मई तक ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक..

 

 

 

 

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 27 मई तक प्रतिबंधित है। खराब मौसम के चलते प्रशासन ने यह फैसला किया है। बता दे कि हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 62 हजार से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इस बार चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा शुरू होने के बाद से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के आगामी दो से तीन दिनों के पूर्वानुमान के कारण सरकार ने हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए पंजीकरण रोक दिया है। हेमकुंड साहिब तीर्थ यात्रा 20 मई से शुरू हुई थी। यात्रा से ठीक पहले हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग से बर्फ हटाई गई थी।

पांच दिन के भीतर हेमकुंड साहिब में 5600 से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। इससे पहले सरकार ने 25 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी। हालांकि बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों के आफलाइन पंजीकरण की सुविधा दी जा रही थी। लेकिन अब 26 मई से केदारनाथ धाम करने वाले यात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे।

केदारनाथ के लिए प्रतिदिन 20 हजार से अधिक पंजीकरण..

आपको बता दे कि केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा प्रतिदिन 20 हजार से अधिक है। 26 से 30 मई तक केदारनाथ की यात्रा के लिए 1.17 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। अब तक केदारनाथ में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पांच लाख पार हो चुकी है।

अब तक कुल पंजीकरण की संख्या..

धाम                कुल पंजीकरण की संख्या
केदारनाथ               1224221
बद्रीनाथ                 1050621
गंगोत्री                   640240
यमुनोत्री                586659
हेमकुंड साहिब        62859

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top